चिराग पासवान बोले- लिखित में ले लीजिए 10 नवंबर के बाद फिर कभी CM नहीं बन पाएंगे नीतीश

चिराग पासवान बोले- 'लिखित में ले लीजिए 10 नवंबर के बाद फिर कभी CM नहीं बन पाएंगे नीतीश, तो मेरी...'

Bihar Election 2020: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान (chirag paswan) ने बिहार में दूसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार (3 नवंबर) को राघोपुर विधानसभा के बूथ नंबर 24 पर जाकर वोट डाला। वोट डालने के लिए चिराग पासवान ने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इतंजार किया। वोट डालने से पहले LJP चीफ चिराग पासवान ने जमकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। चिराग पासवान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'आप मुझसे लिखित में ले सकते हैं कि 10 नवंबर के बाद नीतीश कुमार फिर कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। मेरी कोई भूमिका नहीं होगी, मुझे 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' चाहिए। मैं चाहता हूं कि चार लाख बिहारियों के सुझावों द्वारा तैयार किए गए विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर काम हो।'

Chirag Paswan

बिहार को बर्बाद ना होने दें: चिराग पासवान

वहीं ट्वीट कर चिराग पासवान ने कहा, पहले चरण के मतदान के बाद आदरणीय नीतीश कुमार जी की हार के बौखलावट किसी से छुपी नहीं है। जनता ने उनको नकार दिया है। आप सभी बिहार के मतदाताओं से अपील है बिहार को और बर्बाद ना होने दें। जनता ने बिहार में बदलाव और नीतीशमुक्तबिहार #बिहार1stबिहारी1st के लिए आशीर्वाद दिया है।

15 सालों में बिहार बदनाम से बदहाल हो गया: चिराग पासवान

एक अन्य ट्वीट में चिराग ने कहा, पिछले 15 साल में बिहार बदनाम से बदहाल हो गया। पलायन ,रोजगार, बाढ़ में नहीं हुआ कोई सुधार। शिक्षक और बच्चे दोनों अपना जीवन उदासी में जी रहें हैं। प्रवासी बिहारी दूसरे प्रदेश में बताने में शर्माते हैं कि वह बिहारी हैं। आज फिर लोकतंत्र ने मौका दिया है अपनी तकदीर बदलने का।

वोटर्स से चिराग ने की ये अपील

वोटर्स से अपील करते हुए चिराग पासवान ने कहा, आज के मतदान में सभी बिहार वासियों से अपील है कि खुद पर गर्व करने के लिए अपने मतदान का प्रयोग करें। आने वाली सरकार में बिहार परिवर्तित दिखना चाहिए। कुछ काम होना चाहिए। 4 लाख बिहारियों द्वारा बनाया गया #बिहार1stबिहारी1st विजन डॉक्युमेंट को लागू करने के लिए अपना आशीर्वाद दें।

बिहार में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में कुल 17 जिलों में 94 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इन सीटों पर 1463 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। दूसरे चरण में बिहार में 2 करोड़ 85 लाख रजिस्टर्ड वोटर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+