चिराग पासवान ने कुशवाहा को दी सलाह, विपक्षी नेताओं से मिलना अच्छी बात नहीं
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करने को लेकर संयम बरतने की सलाह दी है। लोजपा की ओर से यह सलाह कुशवाहा और राम विलास पासवान की मुलाकात के बाद सामने आयी है। इस मुलाकात में कुशवाह ने पासवान से कहा था कि नीतीश कुमार के ये बयान गठबंधन धर्म के नियमों की खिलाफत है।

कुशवाहा मिले शरद यादव से
कुशवाह ने मुलाकात अगले साल के लोकसभा चुनावों के लिए सीट शेयरिंग मामले पर नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के साथ चल रहे संघर्ष में एलजेपी के समर्थन को लेकर मिले थे। बता दें कि, आरएलएसपी, एलजेपी, और जेडीयू बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा हैं। एलजेपी ने सोमवार को नई दिल्ली में लोकतंत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव के साथ बैठक की औऱ नीतीश के बयान को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए को झटका देकर महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडी (यू) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से सोमवार को मुलाकात के बाद एलजेपी संसदीय दल के नेता चिराग पासवान ने कहा, सत्तारूढ़ एनडीए का हिस्सा होने के दौरान विपक्षी नेता से मिलना अच्छा नहीं है। वह (कुशवाह) विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। दरअसल सोमवार को सीट बंटवारे से नाराज़ उपेंद्र कुशवाहा ने शरद यादव से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए को झटका देकर महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

कुशवाहा को एनडीए नेताओं को एक साथ बैठना चाहिए
चिराग पासवान ने कहा कि, यह छठ पूजा पर दोनों दलों के बीच एक सामान्य मुलाकात थी। हां, हमने सीट साझा करने और अन्य एनडीए मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, यदि कोई मुद्दा है, तो एनडीए नेताओं को एक साथ बैठना चाहिए और इसे हल करना चाहिए। मैं कुशवाह से वही उम्मीद करता हूं। दरअसर आगामी लोकसभा चुनाव पार्टी 7 सीटों से कम पर नहीं लड़ना चाह रही है। उधर, जेडी (यू) ने पिछले हफ्ते कुशवाह को मुख्यमंत्री की आलोचना के खिलाफ चेतावनी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications