ब्राजील में मोदी के साथ शी जिंगपिंग का 'हैंडशेक' और लेह में चीनी सेना दाखिल

Mod-xi jinping-china-army-in-ladkah
नई दिल्‍ली। चीन ने एक बार फिर से भारत के साथ विश्‍वासघात किया है। जिस समय ब्राजील में चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिला रहे थे, उसी समय चीन के सैनिक लद्दाख क्षेत्र में दाखिल हो रहे थे। ऐसी खबरें हैं कि 15 जुलाई को लद्दाख के डेमचोक सेक्‍टर में चीन की सेना ने घुसपैठ की है।

आधे घंटे तक भारतीय सेना के सामने रहे चीनी सैनिक
बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक चीनी सैनिक और भारतीय सैनिक आमने-सामने थे। भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों ने जब कड़ा विरोध किया, तब जाकर वह वापस लौटे।

पिछले तीन दिनों के अंदर लद्दाख में चीनी सेना की ओर से घुसपैठ की यह तीसरी कोशिश है। इससे पहले 13 जुलाई को भी लद्दाख के चुमार में चीनी सैनिक दाखिल हो गए थे। यह इलाका लेह से करीब 300 किलोमीटर दूर है।

भारतीय सेना की मजबूती की वजह से चीनी सैनिकों को अक्‍सर ही लौटना पड़ता है।

गौरतलब है कि 15 जुलाई को जब नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के साथ 80 मिनट की मुलाकात की थी तो उन्‍होंने उनके सामने सीमा विवाद का मुद्दा रखा था। चीन हमेशा सिर्फ कोरे आश्‍वासन ही देता और कभी इस पर कड़ा रुख अख्तियार नहीं करता है।

पाक की ओर से फायरिंग में जवान शहीद
चीन के अलावा पाकिस्तान ने फिर से से जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक सेना की ओर से भारत के जवानों पर फायरिंग की गई।

यह घटना बुधवार को जम्‍मू के आरएस पुरा सेक्‍टर में पेश आई जब यहां कि अर्निया इलाके में पाक की ओर से फायरिंग की गई। इस फायरिंग में बीएसएफ के 4 जवान जख्मी हो गए जबकि एक जवान शहीद हो गया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही पाक और चीन के साथ शांति की वार्ता कर लें लेकिन शायद यह दोनों ही अपनी हरकतों से बाज नहीं आना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+