डोकलाम में चीनी सेना तैनात कर रही सुरक्षा बल और भारी भरकम हथियार, सैटेलाइट की तस्वीरों ने खोली पोल
नई दिल्ली। करीब दो महीने के तनाव के बाद 28 अगस्त को भारत और चीन के बीच चल रहा डोकलाम विवाद खत्म हो गया था। दोनों ही देशों ने अपनी सेनाएं डोकलाम से पीछे हटाने की घोषणा की थी। लेकिन 'द प्रिंट' को मिली एक्सक्लूसिव सैटेलाइट तस्वीरों से यह साफ हो रहा है कि अभी भी डोकलाम के पास स्थिति सामान्य नहीं है। वहां पर चीनी सेना भारी भरकम हथियारों, तोपों और टैंकों के साथ दिखाई दे रही है, जैसा इससे पहले कभी नहीं देखा गया। भारतीय सरकार में मौजूद द प्रिंट के सूत्रों ने द प्रिंट को बताया है कि डोकलाम के पास हो रही सभी गतिविधियों पर उनकी नजर है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई भी दिक्कत वाली बात नहीं है।

सैटेलाइट की तस्वीरों से यह साफ होता है कि पीएलए (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) ने डोकलाम से सेना पीछे हटाने की घोषणा के बाद सितंबर में भी याडोंग काउंटी में काफी सुरक्षा बल तैनात किया था। 6 सितंबर की सैटेलाइट तस्वीरों से यह दिखाई दे रहा था कि याडोंग में 2000 से 3000 सैनिक चीन की तरफ से तैनात किए गए हैं। डोकलाम विवाद के दौरान पीएलए ने भारत, भूटान और चीन के ट्राई-जंक्शन पर करीब 300 सैनिकों की तैनाती की थी। उस समय भारत की तरफ से भी लगभग इतने ही सैनिकों की तैनाती की गई थी।
अभी तक चीन डोकलान से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित यारला शाम्पो क्षेत्र का इस्तेमाल करता था, जहां पर वह ट्रेनिंग आदि करता था। इससे पहले कभी भी पीएलए ने डोकलाम क्षेत्र का इस्तेमाल ट्रेनिंग देने या अन्य किसी काम के लिए नहीं किया था। तस्वीरों में लड़ाई में इस्तेमाल होने वाली भारी-भरकम हथियार भी दिखाई दे रहे हैं।
-
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications