सिक्किम में घुसे चीनी सैनिक, बंकर तोड़े, जवानों से धक्कामुक्की की
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक डोका ला एरिया में पिछले दस दिनों से भारतीय और चीनी सेना आमने सामने है। चीनी सैनिकों ने मानसरोवर की ओर बढ़ रहे तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को भी रोका गया है।
नई दिल्ली। चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर से चीनी सैनिक सिक्किम सेक्टर में घुसे और भारतीय सैनिकों के साथ धक्कामुक्की पर उतारू हो गए इतना ही नहीं चीनी सैनिको ने दो बंकर भी नष्ट कर दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक डोका ला एरिया में पिछले दस दिनों से भारतीय और चीनी सेना आमने सामने है। चीनी सैनिकों ने मानसरोवर की ओर बढ़ रहे तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को भी रोका गया है।खबर है कि चीनी सैनिकों को भारतीय इलाके में घुसने के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ी, पीएल सैनिकों ने चीनी सैनिकों को रोकने के लिए लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर मानव श्रृंखला बना रखी थी। इस घटना की वीडियोग्राफी भी की गई है। चीनी सैनिकों ने डोका ला के लालटेन इलाके में दो बंकर नष्ट कर दिए गए हैं।
आपको बता दें कि 20 जून को भारत और चीन के सीनियर अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी, लेकिन तनाव बरकरार है। यह पहली बार नहीं है कि चीनी सैनिकों ने यहां सीमा का उल्लंघन किया है। भूटान और तिब्बत से लगते इस इलाके में चीनी सैनिकों ने नवंबर 2008 में भी घुसपैठ की थी और सेना के बंकर्स तोड़े थे।
गौरतलब है कि भारत का चीन के साथ सीमा विवाद है और अक्सर चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हैं। भारत और चीन के बीच चार हजार किलोमीटर से अधिक लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा तीन सेक्टरों पूर्वी, मध्य और पश्चिमी सेक्टर में बंटी है।पश्चिमी सेक्टर में लद्दाख और अक्साई चीन का इलाका है। चीन ने 1962 की लड़ाई में अक्साई चिन के 38 हजार वर्ग मील इलाके पर कब्जा कर लिया था।