लद्दाख के चुमार में फिर घुसे ड्रैगन, 7 तंबू लगाकर जमाया डेरा!
नयी दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चीनी सेना की ओर से बार-बार भारत की सीमा में घुसने का प्रयास किया जा रही है। लद्दाख के चुमार सेक्टर में एक बार फिर से चीनी सेना ने हिमाकत करते हुए पैठ जमाने की कोशिश की है।

लद्दाख के चुमार इलाके में एक बार फिर चीनी सेना के घुसपैठ की खबर है। चुमार इलाके में चीनी सेना ने 7 टेंट लगा लिए हैं। इन तंबूओं के लगने के बाद ये चीनी सैनिकों की तरफ से पीछे हटने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। ये चीनी सैनिक वाहनों से चुमार इलाके में पहुंचे और भारतीय सेना के बार-बार चेताने के बावजूद ये टेंट लगा दिए।
भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम पोस्ट पॉइंट 30 आर. के पास तकरीबन 100 चीनी सैनिक इकट्ठा हो चुके हैं। इसी पोस्ट की मदद से भारतीय सैनिक चीन के कब्जे वाले इलाके में निगरानी रखते हैं।सेना के मुताबिक चुमार सेक्टर में चीनी हेलिकॉप्टर भी देखे गए हैं। जिन्होंने बिना भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किए ही वहां खाने के पैकेट गिराए हैं। तंबुओं में रह रहे चीनी सैनिकों को हेलिकॉप्टर के जरिए खाने के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।वहीं चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश के बाद लद्दाख सीमा पर आईटीबीपी के जवानों के साथ सेसा के जवानों ने मुस्तैदी बढञा दी है।












Click it and Unblock the Notifications