गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग पर चीनी कब्जा भारत के लिए सीधा खतरा- राहुल गांधी
नई दिल्ली। चीन के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर एकबार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले क्षेत्रों को लेकर भारत की तरफ से जो बातचीत हो रही है, वो व्यर्थ नजर आ रही है, क्योंकि अभी तक उसका कोई नतीजा तो निकला नहीं है, व्यर्थ की बातचीत से राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है।

क्या कहा राहुल गांधी ने?
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग पर चीनी कब्जा भारत के रणनीतिक हितों के लिए सीधा खतरा है, जिसमें दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) हवाई पट्टी भी शामिल है। भारत सरकार की व्यर्थ बातचीत से राष्ट्रीय सुरक्षा व्यापक रूप से खतरे में है। हमारा देश बेहतर का हकदार है।
Recommended Video
कांग्रेस ने केंद्र से मांगा है स्पष्टीकरण
राहुल गांधी के ट्वीट से पहले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने भी केंद्र सरकार से उन खबरों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है, जिनमें कहा गया है कि चीन ने हॉट स्प्रिंग, गोगरा और देपसांग से सैनिकों को पीछे हटाने से इनकार कर दिया है। अजय माकन ने पूछा कि रक्षा मंत्री के वादे के अनुसार विवादित इलाकों से वापसी के लिए हुईं वार्ताओं का भारत के पक्ष में कोई परिणाम क्यों नहीं निकला। अजय माकन ने कहा कि चीन के साथ हमारी बातचीत फेल साबित हो रही है, ऐसे में प्रधानमंत्री को आगे आकर जवाब देना चाहिए, हम जानना चाहते हैं कि आखिर प्रधानमंत्री के पास क्या योजना है?












Click it and Unblock the Notifications