मोदी की नहीं सुन रहा चीन, चीनी सेना का पीछे हटने से इनकार
नयी दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति तीन दिवसीय भारत यात्रा पर है। इन यात्रा के दौरान चीन और भारत के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है। वहीं सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को साफ-साफ कह दिया है कि सीमा पर शांति जरूरी है, लेकिन लगता नहीं है कि चीन पर मोदी की बातों को कोई असर हुआ है।

मोदी की बातों का अभी तक चीन पर कोई नजर नहीं आ रहा है। अब भी लद्दाख के चुमार क्षेत्र में तनाव बरकरार है। चीनी सैनिकों वहां लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ाने में जुटे है। चीनी सेना ने भारतीय जमीन पर तीन स्थानों पर डेरा जमा रखा है और वहां से हटने से इनकार कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों बताया कि हेलीकॉप्टर नियमित रूप से भोजन के पैकेट चाइनीज पीपल्स लिबरेशन आर्मी के कर्मियों के लिए गिरा रहे हैं, जिनकी संख्या चुमार के तीन इलाकों में 600 के करीब है। यह स्थान लेह के 300 किलोमीटर पूर्व में है।
चीनी सेना के घुसपैठ के बाद भारतीय सेना अलर्ट मोड में है। भारतीय और चीनी सेना एक दूसरे से 200 मीटर की दूरी पर बनाए हुए हैं। भारत ने यहां कुमुक भेजी है और चीनी सैनिकों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है तथा उनसे पीछे हटने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications