चीनी विदेश मंत्री ने मोदी और सुषमा से की मुलाकात, राजनयिक ने मुलाकात को बताया परिपक्वता

नई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर भारत को अपने पाले में करने के लिए चीन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शनिवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

Chinese Foreign Minister Wang Yi meets PM Narendra Modi

इससे पहले चीनी राजनयिक ने कोलकाता में कहा कि वांग यी की यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की परिपक्वता प्रदर्शित करती है।

चीनी राजनयिक मा झांवू ने बताया कि 'यह यात्रा हमारे संबंधों की परिपक्वता को दर्शाती है। इससे पता चलता है चर्चा और संवादों को जारी रखने के लिए है बहुत गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि साझा हितों के आगे मतभेद बहुत दूर हैं।' झांवू ने कहा कि हमारे रिश्ते मजबूत हैं और मतभेद कोई नई बात नहीं हैं।

सुषमा से की मुलाकात

वांग यी शनिवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की। सुषमा और वांग की मुलाकात के संबंध में पूछे जाने पर झांवू ने बताया कि वो भारत और चीन के साझा हितों पर बात करेंगे।

sushma swaraj and Chinese Foreign Minister Wang Yi

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं लेकिन कहा कि हमारे लिए रिश्ते जरूरी हैं, न कि मतभेद।

गोवा से शुरू की यात्रा

इससे पहले चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अपने तीन दिवसीय यात्रा की शुरूआत गोवा से की जहां ब्रिक्स सम्मेलन संपन्न होना है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत दक्षिण चीन सागर पर अपना रुख साफ करे।

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या भारत दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर चीन का समर्थन करेगा उस पर वांग ने जवाब दिया था कि यह भारत पर निर्भर है कि उसका फैसला क्या होगा।

धमकाने वाली मुद्रा में थी चीनी मीडिया

वहीं वांग की यात्रा से एक दिन पहले ही चीन के ग्लोबल टाइम्स ने लगभग धमकाने वाली मुद्रा में कहा था कि यदि भारत विवाद से बचना चाहता है तो वो इस मुद्दे में न पड़े। गौरतलब है कि चीन फिलहाल दक्षिण चीन पर बुरी तरह से उलझा हुआ है।

उस पर हेग अंतरराष्ट्रीय अदालत के उस फैसले को मानने का वैश्विक दबाव बनाया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि दक्षिण चीन सागर पर चीन का अधिकार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+