कोरोना का हवाला देकर विदेशी जहाजों को परेशान कर रहा चीन, 46 भारतीय बंदरगाह पर महीनों से फंसे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी को पूरी दुनिया में फैलाकर चीन ने अपने यहां हालात सामान्य कर लिए हैं। जिस वजह से अब वो अन्य देशों को कोरोना महामारी का हवाला देकर परेशान कर रहा है। कुछ जहाज चीनी बंदरगाह पर महीनेभर से फंसे हैं, लेकिन चीन उनको मूवमेंट की इजाजत नहीं दे रहा है। इन जहाजों के क्रू में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जिस वजह से भारतीय विदेश मंत्रालय ने अब मामले को गंभीरता से लिया है।

मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि 30 जून को एक कार्गो जहाज एमवी जगन्नाथ ने चीन के टिंगटांग बंदरगाह पर लंगर डाला था। जिसमें 23 भारतीय सवार थे। वहीं अनास्तासिया नाम के दूसरे जहाज ने 20 सितंबर को चीन के कॉफिडियन पोर्ट पर लंगर डाला, जिसमें 16 भारतीय हैं। दोनों ही जहाज माल को उतारने की इजाजत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। श्रीवास्तव के मुताबिक भारतीय दूतावास चीनी अधिकारियों के संपर्क में है। चीन के उन्हें बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते बंदरगाह से चालक दल को बदलने की इजाजत नहीं है। अब भारत जल्द से जल्द एक प्रस्ताव लेने के लिए अधिकारियों के साथ संपर्क में है।
चालक दल ने बताई अपनी दास्तां
अनास्तासिया के चालक दल ने कुछ न्यूज चैनलों को अपनी दास्तां सुनाई थी। उनके मुताबिक वो 16 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से कोयला लेकर चले थे। अगस्त की शुरूआत में जब वो चीन पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि कोयला उतारने की इजाजत वहां पर नहीं है। फिर उन्हें एंकरेज एरिया में जहाज खड़ा करने को बोला गया। पिछले चार महीनों से वो वहीं पर हैं। अब हालात ऐसे हैं कि मेडिकल इमरजेंसी के लिए भी क्रू को तट तक जाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं एमवी जगन्नाथ भी जून में ऑस्ट्रेलिया से सामान लेकर चीन पहुंचा था, उसके क्रू को भी मूवमेंट की इजाजत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications