यहां 'दुल्हन महंगाई' से परेशान लोग, 27 लाख के पार पहुंचा ब्राइड प्राइस
बीजिंग। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। लोग परेशान हैं आखिर करें तो क्या करें, सरकार भी हाथ खड़े चुकी है। नौबत यहां तक आ गई है कि लोग शादियों में गिफ्ट के तौर पर पेट्रोल दे रहे हैं। वैसे गनीमत यह है कि भारत में कम से कम शादियां तो रही हैं। पड़ोसी देश में चीन में तो इस पर महंगाई की मार पड़ रही है। बेचारे चीन के नागरिक बढ़ते 'ब्राइड प्राइस' से बेहाल हैं। यहां लड़के वालों को दुल्हन घर लाने के लिए करीब 38000 डॉलर यानी करीब-करीब 27 लाख रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।

बीजिंग से चार किलोमीटर की दूरी पर है एक गांव, यहां पर बढ़ रहा ब्राइड प्राइस
द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की राजधानी बीजिंग से महज चार घंटे (सड़क मार्ग) की दूरी पर एक गांव है, जिसका नाम है डानल्यू। यहां पर इस समय ब्राइड प्राइस करीब 27 लाख रुपये चल रहा है। अब जिनके पास इतना पैसा नहीं है, उनके लड़के बेचारे कुंआरे ही रह जा रहे हैं। दुल्हन की बढ़ती कीमतों से परेशान लड़के वाले मांग कर रहे हैं कि 38000 डॉलर ब्राइड प्राइस को कम से कम 2900 डॉलर के नीचे लाया जाना चाहिए।

चीन में कम है महिलाओं की संख्या
चीन में दुल्हन की बढ़ती कीमतों के पीछे मुख्य कारण है पुरुषों की ज्यादा संख्या। चीन में महिलाओं के तुलना में करीब 30 लाख ज्यादा पुरुष हैं। इसके पीछे काफी हद तक वन चाइल्ड पॉलिसी भी जिम्मेदार है। हालांकि, चीन ने अब वन चाइल्ड पॉलिसी में राहत दे दी है, लेकिन अब काफी देर हो चुकी है।

वन चाइल्ड पॉलिसी ने महंगी कर दीं दुल्हन
चीन में 1979 से 2015 तक वन चाइल्ड पॉलिसी थी। इस वजह से लोगों ने लड़के पैदा करने को ज्यादा तरजीह दी। गर्भ में लड़की है, इस बात का पता चलते ही लोग अबॉर्शन कर देते थे। चीन में लड़कियों को कोख में ही मार देने का चलन बन गया था। यही वजह है कि चीन में आज दुल्हन बहुत महंगी हो गई हैं। खासकर ग्रामीणों में इलाकों में ब्राइड प्राइस पर लगाम लगाना अब सरकार के भी बस में नहीं दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications