जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों के पीछे चीन का हाथ- PDP
नई दिल्ली। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता और स्टेट कैबिनेट मिनिस्टर ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में दहशत फैलाने में चीन का बहुत बड़ा हाथ है। पीडीपी नेता नईम अख्तर ने कहा कि हाल ही के दिनों में जम्मू कश्मीर में बढ़े मिलिटैंट अटैक के बीच राज्य में परेशानी पैदा करने के लिए चीनी चाल के संकेत दिए हैं। अख्तर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रह है। पब्लिक वर्क्स मिनिस्टर और सरकार के प्रवक्ता अख्तर ने साथ में यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में सकंट पैदा करने के लिए जैश-ए-मोहम्मद को चीन का समर्थन मिल रहा है।

इंग्लिश न्यूजपेपर 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए नईम अख्तर ने कहा कि हाल ही में घाटी में बढ़ी आतंकी घटना के पीछे चीन का बहुत बड़ा समर्थन है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन की एक संयुक्त सेना है, जो राज्य में अटैक करवा रही है। अख्तर के अनुसार चीन और पाकिस्तान की संयुक्त सेना भारत को घेर रहे हैं।
कश्मीर घाटी बढ़ते आतंकी हमलों के पीछे नईम अख्तर ने चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ऐसे कई सबूत है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जैश-ए-मोहम्मद को चीन की समर्थन मिल रहा है। अख्तर दावा करते हुए कहा कि घाटी के बाहर और अंदर जितने भी बड़े आतंकी हमले हुए हैं, उसमें जैश का हाथ है औक इस आतंकी संगठन को समर्थन मिलता है चीन से।
नईम अख्तर ने यह भी कहा कि पठानकोट हमले के जिम्मेदार जैश का समर्थन कर चीन ने भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय रिश्तों को बिगाड़ने का काम किया है। अख्तर ने कहा कि पठानकोट हमले से पहले भारत के पीएम ने नवाज शरीफ को नई दिल्ली आमंत्रित किया था और उसके बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तानी पीएम के जन्म दिन पर लाहौर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications