क्षेत्रीय युद्ध की खबरों से चीन ने किया इंकार
नई दिल्ली/बीजिंग। चीन ने मंगलवार को उन सभी खबरों से इंकार कर दिया है जिसमें कहा गया था कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से चीन की सेना को क्षेत्रीय युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

गौरतलब है कि लद्दाख क्षेत्र में पिछले 13 दिनों से चीन और भारत की सेनाएं आमने-सामने हैं।
इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया था जब जिनपिंग के आदेश के बावजूद चीनी सैनिक पीछे नहीं हटे थे। मंगलवार को ऐसी खबरें आ रही थीं कि चीन के राष्ट्रपति की ओर से सेना को आदेश दिया गया है कि वह क्षेत्रीय युद्ध के लिए तैयार रहें।
वहीं दूसरी ओर ताजा हालातों के बीच चीन और भारत में फ्लैग मीटिंग के आसार दिख रहे हैं। यह मीटिंग स्पूंगर में हो सकती है।
चीन का कहना है कि क्षेत्रीय युद्ध जैसी खबरें सिर्फ अंदाजे के दम पर कुछ लोगों की ओर से फैलाई जा रही हैं। इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है। सूत्रों की मानें तो चुमार इलाके में एक छोटी पहाड़ी पर पहले से ही मौजूद 35 चीनी सैनिकों के अतिरिक्त है।
हिमाचल प्रदेश से सटे लद्दाख के इलाके में आखिरी गांव चुमार पर चीन अपनी दावेदारी करता रहा है। चीन का कहना है कि चुमार उसका इलाका है।












Click it and Unblock the Notifications