सीमा पर चीन की नई चाल, अब डोकलाम के पास बना रहा मिसाइल साइट
नई दिल्ली: लद्दाख में पिछले चार महीनों से विवाद जारी है। इस बीच गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि चीनी सेना को भी काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद लंबी बातचीत का सिलसिला चला और चीन विवादित इलाकों से पीछे हटने को राजी हो गया, लेकिन अब सिक्किम से लगती सीमा पर चीनी सेना नई चाल चल रही है, जिसका खुलासा एक सैटेलाइट इमेज से हुआ है।
Recommended Video

एयर डिफेंस कर रहा मजबूत
दरअसल एक सैटेलाइट इमेज हाल ही में सामने आई है। जिसमें साफ हो रहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सिक्किम के डोकलाम और नाकू ला के पास मिसाइल साइट बनाने में जुटी है। इसका मकसद अपने एयर डिफेंस को मजबूत करना है। इस मिसाइल साइट की लोकेशन डोकलाम में चीन, भूटान और भारत के बीच बने ट्राई-जंक्शन के करीब बताई जा रही है, जोकि भारत के लिए एक चिंताजनक बात है।

भारत-भूटान पर बनाना चाहता है दबाव
एक रिपोर्ट के मुताबिक डोकलाम में जिस जगह पर 2017 में विवाद हुआ था, उस जगह से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर चीन एयर डिफेंस का नया सेटअप कर रहा। यहां पर सर्फेस टू एयर मिसाइल साइट्स बनाई गई है। युद्ध जैसे हालात में ये चीन के लिए काफी कारगर साबित होगी। साथ ही इस डिफेंस सिस्टम के निर्माण से भारत और भूटान पर दबाव भी बढ़ेगा। दूसरी वजह ये भी है कि भारत तिब्बत के कई इलाकों में हवाई सर्विलांस लंबे वक्त से कर रहा है। साथ ही सैटेलाइट से भी संवेदनशील इलाकों में नजर रखी गई है। ऐसे में चीन काफी घबराया हुआ है।

लद्दाख से लगती सीमा पर बना रहा सड़क
सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिला है कि पीएलए पूर्वी लद्दाख के उत्तर-पूर्व में नई सड़क तैयार कर रहा है। इसमें ल्हासा से काशगर तक नेशनल हाइवे 219 यानी जी219 का पिछला हिस्सा भी शामिल है। पूर्वी लद्दाख के क्षेत्रों से गुजरने वाली इन सड़कों का निर्माण सन् 1950 के दशक के मध्य में शुरू किया गया था जो 1957 तक पूरा हुआ। सड़क का निर्माण भारत और चीन के बीच तनाव की शुरुआत थी जो अंततः 1962 के युद्ध की वजह बना था। युद्ध के बाद चीन ने नई सड़क जी219 के जरिए पश्चिम के क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था। जी 219 चीनी युद्ध स्मारक इस बात की याद दिलाता है कि कैसे भारतीय सेना इस क्षेत्र में बहुत ही बहादुरी से लड़ी थी।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications