India-China faceoff: लद्दाख में बॉर्डर पर चीन ने तैयार कर डाला 5G नेटवर्क

नई दिल्‍ली। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सैन्‍य टकराव जारी है और इसमें फिलहाल किसी तरह की नरमी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि चीन ने लद्दाख बॉर्डर पर 5जी नेटवर्क तक तैयार कर डाला है। साथ ही पैंगोंग झील पर फिर से निर्माण कार्य हुआ है। कई दौर की वार्ता के बाद भी दोनों देशों के बीच सैन्‍य टकराव जारी है। पांच मई से पूर्वी लद्दाख में टकराव की शुरुआत हुई थी और अब करीब चार माह बाद भी ये खत्‍म नहीं हो सका है।

ladakh-china-100

Recommended Video

      India-China Tension: Hercules विमान का जमकर हो रहा है इस्तेमाल, जानिए इसकी खासियत | वनइंडिया हिंदी

      देमचोक के करीब 5G नेटवर्क

      इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक देमचोक के करीब चीन ने 5जी नेटवर्क तैयार कर लिया है। इसके अलावा निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। चीन ने लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) के करीब बेहतर कम्‍युनिकेशन के मकसद से 5जी नेटवर्क शुरू करने की तैयारी कर ली है। इंटेलीजेंस रिपोर्ट्स से इशारा मिलता है कि अगस्‍त माह के पहले हफ्ते में 5जी नेटवर्क की तैयारियां शुरू हुई थीं। पैंगोंग झील के करीब जो नया निर्माण कार्य हुआ है वह भी वहीं है जहां पर चीनी सेना के जवान अड़े हुए हैं। नई झोपड़‍ियां और शेड्स आसानी से देखे जा सकते हैं। यह सब ऐसे समय में हुआ है जब चीन के साथ डिसइंगेजमेंट वार्ता जारी है। इंडियन आर्मी ने भी जवानों की तैनाती तीन गुना तक बढ़ा दी है। साथ ही एडवांस्‍ड हथियारों को भी लद्दाख में तैनात कर दिया गया है। दो माह बाद जब सर्दियों का मौसम शुरू होगा तो उसके लिए भी सेना ने तैयारी पूरी कर ली है।

      फिंगर एरिया पर स्थिति तनावपूर्ण

      एक अधिकारी की तरफ से बताया गया है कि जब तक‍ स्थिति सामान्‍य नहीं होती तब तक तैनाती इसी तरह से जारी रहेगी। चीनी जवान फिंगर 4 और फिंगर 5 से तो वापस चले गए हैं लेकिन कई जगहों पर खासतौर पर पैंगोंग झील पर अभी तक उनकी तैनाती बरकरार है। चीन की शर्त है कि वह पैंगोंग झील के फिंगर एरिया से तभी वापस जाएगा जब भारत की सेना पीछे हटेगी। इसी शर्त ने स्थिति को जटिल बना दिया है। भारत के जवान फिंगर 4 से कुछ पीछे हटे हैं। लेकिन फिंगर 5 और 8 पर चीन ने अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। यहां पर उसने गश्‍त बढ़ा दी है। अब तक भारत और चीन के बीच पांच दौर की कोर कमांडर वार्ता हो चुकी है साथ ही राजनयिक स्‍तर की वार्ता भी जारी है। जल्‍द ही एक और दौर मिलिट्री वार्ता होने वाली है। चीनी जवान गलवान पैंगोंग झील के अलावा गोगरा-हॉट स्प्रिंग्‍स एरिया पर बने हुए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+