Poonch Terror Attack: पुंछ आतंकी हमले में सामने आया चीन कनेक्शन! आतंकियों की गोलियों से मिला अहम सुराग

Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई (शनिवार) को आतंकियों ने वायुसेना के वाहन के काफिले पर छिपकर गोलियां बरसाईं। इस आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले जवान विक्की शहीद हो गए। जबकि उनके 4 साथी गंभीर घायल हैं।

आतंकियों ने इस पूरी वारदात को सुरनकोट के सनाई गांव में अंजाम दिया, जहां सेना के वाहनों को देखकर अंधाधुंद फायरिंग कर दी। इसके बाद जैसे-तैसे सेना ने जवाबी फायरिंग करते हुए वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित पहुंचाया, जिसके बाद से दहशतगर्दों की तलाश जारी है।

Poonch Terror Attack

पुंछ आतंकी हमले में चीन कनेक्शन!

वहीं अब इस आतंकी हमले के पीछे चीन का कनेक्शन सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी हमले वाली जगह से चीन में बनी स्टील की गोलियां बरामद हुई हैं। इसी के साथ दावा किया गया है कि आतंकियों ने जवानों को अमेरिका में बनी M4 राइफल और AK-47 राइफल से भी हमला किया।

आतंकी हमले की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आतंकियों ने वाहन में सवार जवानों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया। फायरिंग ट्रक से आर-पार की गई। काफी देर तक ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आतंकी पास के घने जंगलों में भाग गए, जिनको खोज अभी भी जारी है।

लोकेशन बदल रहे आतंकी

इधर, भारतीय सेना से बचकर आतंकी अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। दरअसल घना जंगल होने के कारण सुरक्षबलों के सामने आतंकियों को ढूंढने की चुनौती है, क्योंकि आतंकी लगातार अपनी जगह बदलते रहते हैं। इसके अलावा यहां कई ऐसी प्राकृतिक गुफाएं भी हैं, जिनका आतंकी छिपने में इस्तेमाल करते हैं।

बताया जा रहा है कि 2 से 3 आतंकियों के होने की खबर है, जिन्हें ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। वहीं सड़क मार्ग पर भी पैनी निगरानी रखी हुआई है। आसपास के सभी इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिससे वो भाग ना पाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+