चीन ने अरुणाचल प्रदेश में बनाया एक नया गांव, सैटेलाइट की तस्वीर को कई एक्सपर्ट ने किया वैरिफाई

नई दिल्ली। China built villag in Arunachal pradesh भारत और चीन के बीच LAC पर तनाव की स्थिति आज भी बनी हुई है और इसकी सबसे बड़ी वजह है चीन का दोगलापन। चीन हर बार समस्या का समाधान बातचीत के जरिए निकालने की बात करता है, लेकिन दूसरी तरफ उसका मकसद भारत के हिस्से वाली जमीन को हथियाने का है और इसका एक उदाहरण सामने भी आ गया है। दरअसल, चीन ने नॉर्थ-ईस्ट राज्य अरुणाचल प्रदेश में एक नए गांव का निर्माण कर दिया है और ये जानकारी सैटेलाइज की इमेज के जरिए मिली है।

Recommended Video

    LAC Controversy: Arunachal में China ने बना लिया गांव, Satellite Photos से खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    India-china

    कई एक्सपर्ट ने भी इमेज को किया वैरिफाई

    NDTV की खबर के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में बने इस गांव में लगभग 101 घर हैं। सैटेलाइट से ली गई इस तस्वीर को कई एक्सपर्ट्स ने भी वैरिफाई किया है और बताया है कि भारतीय जमीन पर लगभग साढ़े चार किलोमीटर के दायरे में इस गांव को बनाया गया है।आपको बता दें कि इस गांव का निर्माण सुबनसिरी जिले में Tsari chu नदी के किनारे के किया गया है। ये हिस्सा हमेशा से भारत और चीन के बीच विवादित रहा है।

    Arunachal pradesh

    पिछले एक साल के अंदर हुआ है गांव का निर्माण

    यहां आपको दो तस्वीरें दिखाई जा रही हैं। एक तस्वीर अगस्त 2019 की है, जिसमें वहां जंगलों के अलावा कुछ नहीं है। वहीं दूसरी तस्वीर है नवंबर 2020 की, जिसमें सड़क के किनारे गांव नजर आ रहा है। काफी सारे घर बने हुए हैं। इन दोनों तस्वीरों से ये साफ है कि ये गांव पिछले एक साल के अंदर ही बसा है और भारत और चीन के बीच पिछले एक साल के अंदर ही तनाव अपने चरम पर पहुंचा है।

    Setelite image

    आपको बता दें कि पिछले साल जून में ही भारत और चीन की सेना के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इससे दोगुने सैनिक चीन के भी मारे गए थे। आज की तारीख में भी LAC पर हजारों की संख्या में सैनिकों की तैनाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+