विएना में मीटिंग से पहले भारत की एनएसजी एंट्री पर फिर अड़ा चीन
एनएसजी सदस्यों की मीटिंग से पहले फिर अड़ा चीन। फिर से भारत की एंट्री के विरोध में। चीन के अलावा ऑस्ट्रिया और आयरलैंड भी भारत की एंट्री के विरोध में।
नई दिल्ली। अगले हफ्ते से ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के सदस्य देशों की मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग से पहले ही चीन ने एक बार फिर भारत की एंट्री को लेकर अपने अड़ियल रुख से दुनिया को रूबरू करा दिया है।

दो राउंड बातचीत बेकार
चीन ने एक बार फिर कहा है कि वह एनएसजी में भारत की एंट्री का विरोध करेगा।भारतीय सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि भारत और चीन के डायरेक्टर जनरल स्तर के अधिकारियों की दो राउंड मुलाकात इस मुद्दे पर हो चुकी हैं। लेकिन चीन एक इंच भी अपने रुख से नहीं डिगा है।
सोमवार को दोनों पक्षों ने चीन की राजधानी विएना में मुलाकात की थी। इस मुलाकात को चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से रचनात्मक और सकारात्मक मुलाकात बताया गया था।
भारत को थीं काफी उम्मीदें
मंगलवार को रूटीन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि चीन ने इस मुद्दे पर दो कदम आगे बढ़ाए हैं।
चीन में यह मुलाकात विएना में होने वाली मीटिंग से 10 दिन पहले ही हुई थी। ऐसे में भारत को इससे काफी उम्मीदें लगी थीं।
ऑस्ट्रिया और आयरलैंड भी खिलाफ
चीन के अलावा ऑस्ट्रिया और आयरलैंड भी भारत की एंट्री का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले जब न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की भारत आए थे तो उन्होंने भारत का समर्थन करने का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications