चीन ने फिर दिया भारत को बड़ा झटका, मसूद अजहर पर फंसाया नया पेंच
सुरक्षा परिषद में वीटो का अधिकार रखने वाला स्थायी सदस्य चीन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगवाने के भारत की कोशिशों में लगातार रोड़ा बन रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय संसद पर हमले का मास्टरमाइंड जैश-ए- मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को चीन बचाने में लगा हुआ है। चीन ने मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर नया पेंच फंसा दिया है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के राजी होने के बावजूद आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन ने 3 महीने के लिए तकनीकी पेंच फंसा दी।

फरवरी में भी दिया था झटका
इससे पहले फरवरी में फरवरी में चीन ने अजहर को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकी सूची में डालने के अमेरिकी कदम को रोक दिया था। इस तकनीकी रोक पर चीन के कदम उठाने की समयसीमा दो अगस्त थी। अगर चीन ने इस तकनीकी रोक को बढ़ाया नहीं होता, तो मसूद अजहर का नाम ऑटोमेटिक संयुक्त राष्ट्र की आतंकियों की सूची में चला जाता। चीन ने समयसीमा खत्म होने से ठीक पहले एक बार फिर इसे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।
Recommended Video


14 देशों ने किया था समर्थन
सुरक्षा परिषद में वीटो का अधिकार रखने वाला स्थायी सदस्य चीन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगवाने के भारत की कोशिशों में लगातार रोड़ा बन रहा है। 2016 में 15 देशों की सदस्यता वाली सुरक्षा परिषद में चीन एकमात्र ऐसा देश था, जिसने भारत के इस अनुरोध पर रोक लगवा दी थी बाकि सभी 14 देशों ने भारत के अनुरोध का समर्थन किया था।

भारत ने मार्च 2016 में रखा था प्रस्ताव
भारत ने मार्च 2016 में संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा था। दरअसल भारत पठानकोट आतंकवादी हमले का अजहर को मास्टरमाइंड मानता है। मसूद अजहर वहीं जिसे प्लेन हाईजैक कर भारत की जेस से छुड़ाया गया था। अगर मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया जाता है तो उसकी संपत्तियां कुर्क हो जाएंगी और उसकी यात्रा पर भी रोक लग जाएगी।
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications