Childrens Day Doodle : आखिर बाल दिवस पर क्यों खास है गूगल का ये डूडल
Childrens Day: आखिर बाल दिवस पर क्यों खास है गूगल का ये डूडल
Childrens Day Google Doodle: भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। ये डूडल बाल दिवस के साथ-साथ डूडल आर्टवर्क कॉम्पिटिशन के विजेता के ऐलान की खुशी में भी है। गूगल ने डूडल आर्टवर्क कॉम्पिटिशन के विजेता के नाम का भी ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल कोलकाता के श्लोक मुखर्जी डूडल आर्टवर्क कॉम्पिटिशन के विजेता हैं। इस आर्टवर्क कॉम्पिटिशन कक्षा 1-10 के बच्चों ने हिस्सा लिया था। ये कॉम्पिटिशन भारत के 100 से अधिक शहरों में आयोजित किया गया था, जिसमें 115,000 से अधिक प्रविष्टियाँ थीं। डूडल आर्टवर्क कॉम्पिटिशन के तहत भारतीय छात्रों से 'अगले 25 सालों में भारत' के विषय पर आवेदन मांगे थे।

कोलकाता के श्लोक मुखर्जी ने बनाया है ये डूडल
बाल दिवस पर गूगल का ये डूडल इसलिए खास है क्योंकि इसको कोलकाता के श्लोक मुखर्जी ने बनाया है। कोलकाता के श्लोक मुखर्जी ही आर्टवर्क कॉम्पिटिश के विनर हैं। इस डूडल में 'अगले 25 वर्षों में भारत' की तस्वीर को दिखाया गया है। इस डूडल का शीर्षक है, 'India on the center stage'।
कोलकाता के न्यूटाउन में दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले श्लोक मुखर्जी ने अपने डूडल में लिखा है., '' आने वाले 25 सालों में भारत वैज्ञानिकों को मानवता की भलाई के लिए पर्यावरण के अनुकूल रोबोट विकसित करेगा। भारत में धरती से अंतरिक्ष तक नियमित अंतरिक्ष यात्राएं होंगी। भारत योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में और अधिक विकास करेगा, और दुनिया में मजबूती से उभरेगा।''
New Google Doodle has been released: "Doodle for Google 2022 - India Winner" :)#google #doodle #designhttps://t.co/Fh4fOqQ4je pic.twitter.com/RPGalgoLRc
— Google Doodles EN (@Doodle123_EN) November 13, 2022
गूगल ने अपने डूडल पेज पर कहा, "छात्रों ने जो कला दिखाई है, ऐसी रचनात्मकता और कल्पना से हम चकित हैं। खासकर प्रौद्योगिकी और उन्नति पर कई डूडल मिले, जो बहुत अच्छी है।'' गूगल के इस डूडल आर्टवर्क कॉम्पिटिश के जजिंग पैनल में कई दिग्गज हस्तियां शामिल थीं। गूगल प्रतियोगिता के लिए डूडल का उद्देश्य युवा लोगों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और कल्पना का जश्न मनाना है।












Click it and Unblock the Notifications