Children’s Day 2025 Wishes: 'बच्चे मन के सच्चे', बाल दिवस पर भेजें खास संदेश
Children's Day 2025 Wishes: आज देशवासियों के चहेते पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है, जिसे कि पूरा देश बाल दिवस के रूप में मनाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से अपार प्रेम था। वे हमेशा कहते थे कि "बच्चे देश का भविष्य और कल के निर्माता हैं"। इसी भावना को सम्मान देने के लिए उनकी जंयती पर बाल दिवस मनाया जाने लगा।
यहां हम लेकर आए है बाल दिवस पर कहे जाने वाले बेस्ट मैसेज, फेसबुक पोस्ट, एसएमएस और नारे (Slogans) लेकर आए हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर बच्चों के प्रति अपने प्यार और शुभकामनाएं व्यक्त कर सकते हैं।

बाल दिवस संदेश (Children's Day 2025)
- 'बच्चे मन के सच्चे, सारे जग की आंख के तारे', बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- 'बच्चे भगवान का रूप होते हैं, उनकी मुस्कान में ही दुनिया की खुशियां बसती हैं। बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- 'जहां बच्चों की हंसी गूंजती है, वहां सकारात्मकता अपने आप आ जाती है। हैप्पी चिल्ड्रन्स डे!'
- 'हर बच्चा अनमोल है। उनके सपनों को उड़ान दें। बाल दिवस मुबारक!'
- 'बच्चों जैसा दिल रखेंगे तो जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहेगा। हैप्पी बाल दिवस!'
- 'बच्चे कल का नहीं बल्कि आज का भविष्य हैं-उन्हें प्यार, शिक्षा और संस्कार दें। बाल दिवस की शुभकामनाएं।
फेसबुक पोस्ट / सोशल मीडिया कैप्शन्स (Children's Day 2025)
- आज का दिन बच्चों की मासूम दुनिया को समर्पित-हैप्पी चिल्ड्रन्स डे!
- 'बच्चे खिलते फूल की तरह हैं', हैप्पी चिल्ड्रन्स डे!
- 'नन्हे कदमों से ही बड़े सपनों की शुरुआत होती है। Happy Children's Day!
- बाल दिवस एसएमएस (Children's Day SMS in Hindi)
- 'नन्ही मुस्कान, प्यारा चेहरा-इन्हीं से है दुनिया का सेहरा। बाल दिवस की शुभकामनाएं!'
- 'बच्चों की दुनिया रंगों से भरी होती है, उन्हें सपनों की उड़ान देने में मदद करें।'
- 'हर बच्चा अनोखा होता है, बस जरूरत होती है उसे समझने की। हैप्पी बाल दिवस!'
बाल दिवस नारे (Children's Day 2025)
- 'बच्चों की मुस्कान है देश की शान', हैप्पी बाल दिवस!'
- 'बच्चों की हंसी में बसता है सारा संसार', , हैप्पी बाल दिवस
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications