Children's Day को बच्चों के लिए बनाएं खास प्लान, इस तरह घर बैठे करें सेलिब्रेट, बच्चे हो जाएंगे खुश

Children Day 2024: बाल दिवस हर साल 14 नवम्बर को मनाया जाता है, जो भारतीय बच्चे और उनकी खुशियों के लिए समर्पित होता है। यह दिन श्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो बच्चों के प्रति अपने प्रेम के लिए प्रसिद्ध थे।

अब जब बच्चों का ये दिन है तो क्यों ना इसे घर बैठे कुछ स्पेशल तरह से आप सेलिब्रेट करें जिसे बच्चों को ना सिर्फ वक्त दे पाएंगे बल्कि उनका दिन भी मजेदार हो जाएगा। ऐसे में आज बाल दिवस के मौके पर हम आपको बताने वाले हैं कि बच्चों के लिए घर बैठे आप क्या प्लान कर सकते हैं।

children s day

1. कहानी सुनाना और सुनना
बाल दिवस पर बच्चों को प्यारी कहानियाँ सुनाना एक बहुत ही प्रभावी तरीका हो सकता है। माता-पिता उन्हें नैतिक शिक्षा देने वाली या रोमांचक किस्से सुना सकते हैं। माता-पिता बच्चे को भी कहानी सुनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, जिससे उनकी भाषा का भी विकास होता है।

2. बच्चों के साथ खाना बनाना
बच्चों के साथ किचन में समय बिताना एक मजेदार अनुभव हो सकता है। माता-पिता बच्चों को सरल और सुरक्षित व्यंजन बनाने में शामिल कर सकते हैं। जैसे चॉकलेट ट्रफल्स, बिस्किट डेकोरेशन, या पिज्जा बनाना।

3. फिल्म देखने का आयोजन
बाल दिवस के दिन माता-पिता बच्चों के साथ उनकी पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं। यह एक आरामदायक और मनोरंजक एक्टिविटी हो सकती है। इसके बाद, फिल्म के बारे में बातचीत कर सकते हैं कि बच्चों को क्या अच्छा लगा और क्यों।

4. स्पोर्ट्स और गेम्स
घर पर बच्चों के लिए कुछ आसान खेल आयोजित करें, जैसे बैलून बास्टिंग, रस्सी कूदना, या डॉर्ट्स खेल। इन खेलों में बच्चों का शारीरिक विकास होता है और उनका उत्साह भी बनाए रखता है।

5. बच्चों के लिए प्लान करें पार्टी
बाल दिवस के मौके पर आप अपने बच्चे के लिए घर पर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर में बच्चों को खुश करने के लिए आप बैलून लगा लें। इसके अलावा आप उसके आसपास या स्कूल के दोस्तों को बुलाकर पार्टी करें। म्यूजिक लगाएं और चेयर पासिंग का गेम खेलें। अगर बाल दिवस पर आप बच्चों के लिए ये प्लान करेंगे तो उसे काफी अच्छा लगेगा।

ये भी पढ़ें: Children's Day पर जानिए क्या हैं भारत में बच्चों के अधिकार? साल में इस वजह से 2 बार मनाया जाता है बाल दिवस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+