आज से 15-18 साल के बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका
नई दिल्ली, 03 जनवरी। देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई शहरों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच आज से देश में 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। सरकार के कोविन पोर्टल पर अभी तक 7.65 लाख बच्चों का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेन हो चुका है। इन बच्चों को कोवाक्सिन की डोज दी जाएगी। बड़ी संख्या में स्कूलों और शिक्षण संस्थाओं ने बच्चों को टीका लगाने के लिए सेंटर बनाया गया है। जिन बच्चों का जन्म 3007 के बाद हुआ है उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सिर्फ कोवाक्सिन ही बच्चों को लगाई जाएगी और हर राज्य में इस वैक्सीन को बच्चों के लिए भेजा जा चुका है।
Recommended Video

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन के दौरान इस बात का ऐलान किया था कि 15-18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से कोरोना का टीका लगेगा। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिक जिन्हें कोरोना से अधिक खतरा है उन्हें तीसरी डोज दी जाएगी। इन लोगों को कोरोना की तीसरी डोज 10 जनवरी से दी जाएगी। भारत सरकार की ओर से यह फैसला देश में ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। ओमिक्रॉन वैरिएंट काफी तेजी से फैलने वाला कोरोना का वैरिएंट है, जिसने दुनियाभर के देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। पूरे यूरोप, अमेरिका में इस वैरिएंट ने अपना कहर मचा रखा है और काफी तेजी से बढ़ रहा है।
दरअसल देश में स्कूल और कॉलेजों को खोला जा चुका है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में बच्चों पर इस संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्कूल, हॉस्टल में संक्रमण के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। हालांकि सरकार ने अभी भी हर किसी को बूस्टर डोज दिए जाने को लेकर फैसला नहीं लिया है। इस बीच भारत सरकार ने कोर्बिवैक्स और कोवोवैक्स नाम की दो नई कोरोना वैक्सीन को अनुमति दे दी है। इन वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर लोगों को दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार नई वैक्सीन बच्चों को भी दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications