गाजियाबाद: बारिश के चलते गौशाला अंडरपास में भरे पानी में डूबकर बच्चे की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार को अंडरपास में भरे पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह से ही हो रही बारिश के चलते गाजियाबाद के गौशाला अंडरपास में जलभराव हो गया है। इसी में डूबने से बच्चे की दर्दनाक मौत हुई है। बच्चे की उम्र 10 साल बताई गई है। हादसे के बाद पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने बच्चे का शव बाहर निकाल लिया है।

Recommended Video
नगर निगम के एक अफसर ने कहा है कि ये इलाका नीचा है, जिसकी वजह से बारिश के बाद यहां पानी भर जाता है। सुबह से ही बारिश के चलते अंडरपास में पानी भरा था। जिसमें बच्चा डूब गया। नगर निगम ने इसे बहुत दर्दनाक बताया है। वहीं स्थानीय नागरिकों को कहना है कि हर बारिश के साथ जलभराव और हादसे होते हैं लेकिन ना तो प्रशासन को इसकी फिक्र है और ना ही निगम को।
शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में बाारिश हो रही है। इससे जगह-जगह पानी भर गया है और ट्रैफिक जाम हो रहा है। कई इलाके जलमग्न भी हो गए हैं, जिसके बाद आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना कर पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 31 अगस्त तक दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा इसलिए लोगों को सावधान रहने को बोला गया है, विभाग ने कल से ही दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ था। बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात, निम्न दाब की हवाएं और नमी बताया जा रहा है। जिसके कारण कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है और कई इलाकों में परेशानी भी खड़ी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications