गुजरात में अमित शाह की व्यूह रचना से हम जीते: CM विजय रूपाणी
नई दिल्ली। गुजरात में भाजपा लगातार छठी बार जीत दर्ज कर सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रेस काफ्रेंस कर गुजरात की जनता का आभार प्रकट किया। विजय रुपाणी ने कहा, 'गुजरात में हम अमित शाह की व्यूह रचना से जीते हैं। इस जीत के लिए मैं गुजरात की जनता का आभार प्रकट करता हूं।'

विजय रुपाणी ने कहा, 'गुजरात की जनता ने पीएम के काम और नीति पर जनता ने भरोसा जताया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई है। मैं इस जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जी का अंत:करण से आभारी हूं।'
विजय रुपाणी ने कांग्रेस के चुनावी अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा, 'कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान के दौरान पीएम मोदी के लिए काफी हल्के शब्द का प्रयोग किए। यहां तक कि जीत के लिए कांग्रेस ने जातिवाद का भी सहारा लिया। लेकिन गुजरात की जनता ने कांग्रेस के नकरात्मक चुनाव प्रचार का अभियान जवाब दे दिया है।'












Click it and Unblock the Notifications