आदित्य-दिशा की फिल्म 'मलंग' को देखकर भड़के CM प्रमोद सावंत, पूछा- क्या गोवा में होती है सिर्फ ये गंदी बातें
नई दिल्ली। मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म 'मलंग' बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त बढ़िया प्रदर्शन कर रही है, लोगों को अनिल कपूर का अंदाज और दिशा-आदित्य राय कपूर के बीच की कमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है लेकिन इस फिल्म को देखकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को काफी गुस्सा आ गया है, उन्होंने फिल्म में दिखाए गए ड्रग्स कल्चर पर आपत्ति जताई है।

फिल्म 'मलंग' को देखकर भड़के गोवा के सीएम
मालूम हो कि एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'मलंग' गोवा की कहानी कहती है, जिस पर सीएम सावंत भड़क गए, उन्होंने कहा कि ये मुद्दा मेरे नोटिस में आया है, एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा अब फिल्मों को रिव्यू करेगी।

क्या, गोवा सिर्फ एक ड्रग्स स्टेट है?
सीएम ने कहा कि जब हमारे राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की अच्छी व्यवस्था है और इसके अलावा अच्छी खासी सुविधाएं हैं तो फिर फिल्मों में इस राज्य को ऐसा क्यों दिखाया जाता है जैसे ये राज्य सिर्फ एक ड्रग्स स्टेट हो, फिल्म को देखने से तो ऐसा लग रहा है कि गोवा में सिर्फ रेव पार्टी, ड्रग्स माफिया ही रह गए हैं।

अब फिल्मों का होगा Review: गोवा के सीएम
उन्होंने कहा अब फिल्मों का पूरा रिव्यू करने के बाद ही फिल्म की शूटिंग की परमिशन यहां दी जाएगी, इस तरह की फिल्में राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं,जो कि किसी भी तरह से अच्छी बात नहीं है।
'मलंग' को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
मालूम हो कि 7 फरवरी को रिलीज हुई 'मलंग' ने गुरुवार को लगभग 3 करोड़ का कलेक्शन किया है, मोहित सूरी निर्देशित 'मलंग' को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा ने पहली बार पर्दे पर साथ काम किया है, मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिकी 2 जैसी बड़ी हिट फिल्म दे चुके हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications