'हमारे वैज्ञानिकों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया', चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर CJI चंद्रचूड़

Chandrayaan-3 CJI DY Chandrachud: पूरा देश चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मना रहा है। देशभर से उत्साह की अलग-अलग दिल खुश कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। हर कोई हमारे वैज्ञानिकों की इस मेहनत की प्रशंसा कर रहा है। इसी कड़ी में अब भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने भी खुशी जाहिर की है।

जिस वक्त पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई पूरा देश खुशी से झूम उठा। पटाखे चलाकर-मिठाई बांटकर लोग डांस करने लगे। अब इसी उपलब्धि पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यह हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में बेहद गर्व की बात है।

Chandrayaan-3 CJI DY Chandrachud

चंद्रयान-3 की सफलता पर बोलते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि देश के नागरिक के रूप में बेहद गर्व की बात है कि मैंने आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखी। मून मिशन की सफलता ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले देशों के एक चुनिंदा समूह में शामिल कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला एकमात्र देश है। इससे वैज्ञानिक अनुसंधान और खोज में नए रास्ते खुलेंगे। यह राष्ट्र की प्रगति में एक मील का पत्थर दर्शाता है।

उन्होंने वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम इसरो और वैज्ञानिक समुदाय को मेरी हार्दिक बधाई। उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का बयान

वहीं सुप्रीम कोर्ट में सभी मसलों पर केंद्र सरकार का पक्ष रखने वाले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हमारे पीएम मोदी के जीवंत नेतृत्व में भारत ने पहले ही हर चीज में नंबर एक बनने की अपनी यात्रा शुरू कर दी है। यह इस महान देश के लिए एक और उपलब्धि है। हमारे वैज्ञानिकों को एक बड़ी बधाई, जिनमें से अधिकांश देश की महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं। पूरा देश भारतीय होने पर गर्व महसूस कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+