बीजेपी ने लगाया चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप, EC ने कहा all is well

वाराणसी के रोहनिया में रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने जनता से कहा कि, "मैं आपकी समस्याओं से जूझने के लिए आया हूं और मेरा एजेंडा सिर्फ विकास का है। गाली-गलौज करने वालों में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं बनारस के लोगों से दिल से जुड़ गया हूं।"
यह भी पढ़ें- क्या होता, अगर न होती नमो-लहर
उन्होंने भाजपा से हाथ मिलाने वाली अपना दल की अनुप्रिया पटेल की तारीफ की और कहा कि उनके पिता सोनेलाल पटेल की कमी खली कर रही है। मोदी ने कहा, "मैंने सरदार पटेल की मूर्ति बनाने का जो जिम्मा उठाया है, वो सारा बोझ अपने कंधे पर उठा लेते। वो सरदार पटेल के प्रति पूरी तरह समर्पित थे।" इस पूरे घटनाक्रम में जहां आयोग पर इजाजत देर से देने के आरोप लग रहे हैं, वहीं आयोग का रवैया अचानक नर्म हो गयाा है।
गौरतलब है कि जिस दिन मोदी ने वडोदरा में वोट डाला था, उस दिन 'सेल्फी' मामले को लेकर चुनाव आयोग ना सिर्फ मोदी पर सख्त नज़र आया था बल्कि मीडिया चैनलों पर भी कार्रवाई की बात कही गई थी। अब आज मीडिया का धन्यवाद करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने चुनाव व्यवस्था को 'ऑल इज वेल' बताया है।












Click it and Unblock the Notifications