अरुण जेटली से जुदा है आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम की राय, किया अमीर किसानों पर कर का समर्थन
मुख्य आर्थिक सलाहाकर अरविंद सुब्रमण्यम ने किसानों पर कर लगाए जाने के मुद्दे पर वित्त मंत्री जेटली से अलग राय रखी है।
नई दिल्ली। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने कहा है कि अमीर किसानों पर टैक्स लगाने में क्या हर्ज है?
हालांकि सुब्रमण्यम की ओर से कही गई यह बात देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली से जुदा है। अरविंद की ओर से कही गई इस बात से यह भी प्रतीत हो रही है कि क्या जेटली और सुब्रमण्यम में किसानों पर टैक्स लगाने पर अलग अलग राय है।

दिल्ली में सीआईआई के एक कार्यक्रम के दौरान सुब्रमण्यम ने अमीर किसानों पर टैक्स लगाने की बात का समर्थन किया।
लेकिन जेटली ने कहा था....
गौरतलब है कि जेटली की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य सुब्रमण्यम की ओर से दिया गया यह बयान जेटली की ओर से इसी मसले पर जारी किए गए बयान के 48 घंटों से भी कम समय के भीतर आई।
बता दें इससे पहले बुधवार को वित्त मंत्री जेटली ने कि मैंने नीति आयोग की रिपोर्ट में कृषि पर कर नाम का अनुच्छेद पढ़ा है। इस संबंध में किसी भी तरह की भ्रम के हालात पैदा होने से पहले ही मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि खेती की आय पर सरकार की ओर से कर लगाने का कोई इरादा नहीं है।
नीति आयोग के सदस्य ने कहा था...
जेटली ने यह भी कहा था कि शक्तियों की संवैधानिक आवंटन के मुताबिक केंद्र सरकार के पास खेती की आय पर कर लगाने का कोई अधिकार नहीं है।
वहीं मंगलवार को नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबराय ने कहा था कि कर आधार बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में कर लगाना एक रास्ता हो सकता है।
वहीं दूसरी ओर बुधवार को नीति आयोग की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया था कि बिबेक की ओर से दी गई राय उनकी निजी राय थी। उनकी राय, आयोग की राय नहीं है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications