रेलवे सेफ्टी चीफ कमिश्नर की जांच में अमृतसर ट्रेन हादसे के पीछे लापरवाही
नई दिल्ली। दशहरा पर अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे की जांच रेलवे सेफ्टी के चीफ कमिश्नर ने पूरी कर ली है। 19 अक्टूबर को हुए इस हादसे के पीछे आम लोगों की लापरवाही सामने आई है, जो पटरी पर खड़े होकर दशहरा का मेला देख रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिला प्रशासन और आयोजक इस तरह के किसी भी प्रोग्राम की जानकारी, रेलवे प्रशासन को दे। जो रेलवे पटरियों के आसपास हों ताकि जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा सकें।

असल 19 अक्टूबर को अमृतसर में जोड़ा फाटक के नजदीक स्थित धोबीघाट में आयोजित दशहरा उत्सव देख रहे लोगों में ट्रेन से कटकर 65 की मौत हो गई थी, जबकि डेढ़ सौ से ज्यादा घायल हो गए थे। हादसा उस वक्त हुआ, जब पुतला दहन किया जा रहा था।
बुधवार को अमृतसर हादसे की मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट भी पंजाब गृह सचिव को सौंप दी गई है। सरकार ने जालंधर के मंडलायुक्त बी पुरुषार्थ को 19 अक्टूबर को ट्रेन हादसे की जांच के लिए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। 300 पन्नों वाली जांच रिपोर्ट में 150 लोगों के बयान दर्ज हैं जिसमें रेलवे अधिकारियों, पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धु की पत्नी नवजोत कौर के बयान भी शामिल हैं। बताया गया है कि गृह विभाग इस रिपोर्ट को देखेगा। ट्रेन के ड्राइवर को रेलवे द्वारा क्लीन चिट दिए जाने पर प्रश्न खड़े करने वाले नवजोत सिंह ने भी लिखित में अपने बयान दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications