कश्मीर प्रशासन ने कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज को बताया आजाद, चिदंबरम ने सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली: कश्मीर में कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज की नजरबंदी वाली याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अपने हलफनामा दायर किया। जिसमें कहा गया कि वो न तो हिरासत में हैं और न ही हाउस अरेस्ट हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी ने जो भी दावे किए हैं, वो सब गलत हैं। इस मामले में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम का ट्वीट सामने आया है।

चिदंबरम ने अपने ट्वीट में सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि स्वतंत्रता कई तरीकों से खरीदी जा सकती है। उन्हें खुशी है कि सोज अब स्वतंत्र हैं। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि करीब एक साल बाद कश्मीर में कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज आजाद हुए हैं। हाउस अरेस्ट का विरोध करने वाली याचिका पर आज सरकार ने जवाब दिया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सोज कभी भी हाउस अरेस्त नहीं किए गए थे। ऐसे में वो अब रिहा हैं, जिस उन्होंने खुशी जाहिर की।
क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
सोज की पत्नी का आरोप था कि उनके पति पिछले साल अगस्त से नजरबंद हैं। जिस पर प्रशासन ने बताया कि सोज ने कई बार स्थानीय इलाके और दो बार जम्मू-कश्मीर से बाहर का दौरा किया था। प्रशासन ने ये भी बताया कि सोज की गिरफ्तारी या हाउस अरेस्ट से संबंधित कोई आदेश नहीं पारित है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया और कहा कि सोज आजाद हैं, इसलिए इस मामले में अब सुनवाई नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications