'क्या 1 मई को जब 18 से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन नहीं मिलेगी तो स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन इस्तीफा देंगे?'

पी चिदंबरम बोले- क्या 1 मई को जब 18 से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन नहीं मिलेगी तो स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन इस्तीफा देंगे?

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: कांग्रेस ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर दिए एक बयान पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने देश में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेट करने की घोषणा पर सवाल उठाए हैं। पी चिदंबरम ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भारत के सभी लोगों को मूर्ख समझ रही है। पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ''स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को 1 मई को टेस्ट पर रखा जाएगा। उनका और उनकी सरकार का दावा कि राज्यों के पास टीकों (वैक्सीन) का पर्याप्त स्टॉक है, हवा में उड़ जाएगा।''

Recommended Video

    Coronavirus India Update: P Chidambaram ने DR. Harsh Vardhan पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    P Chidambaram

    पी चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''कोई भी राज्य 18-44 वर्ष की आबादी के लिए टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयार नहीं लग रहे हैं। यहां तक ​​कि कोविन ऐप भी सहयोग नहीं कर रहा है! यदि टीके के अभाव के आधार पर लोगों को 1 मई के बाद टीकाकरण केंद्रों से हटा दिया जाता है, तो क्या स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा देंगे?''

    भारत के सभी लोगों को मूर्ख समझ रही है ये सरकार:चिदंबरम

    पी चिदंबरम ने कहा, लोगों को ऐसी सरकार के खिलाफ विद्रोह करना चाहिए जो भारत के सभी लोगों को मूर्ख समझ रही है। चिदंबरम ने कहा, ''मैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के बयान से हैरान हूं कि ऑक्सीजन या टीके या रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है मैं यूपी के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ के बयान से भी स्तब्ध हूं, जिन्होंने कहा कि यूपी में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।''

    क्या सभी टीवी न्यूज चैनल फर्जी दृश्य दिखा रहे हैं?

    पी चिदंबरम ने सवाल करते हुए ट्वीट किया, ''क्या सभी टीवी न्यूज चैनल फर्जी दृश्य दिखा रहे हैं? क्या सभी अखबारों की कहानियां गलत हैं? क्या सभी डॉक्टर झूठ बोल रहे हैं? क्या परिवार के सभी सदस्य गलत बयान दे रहे हैं? क्या सभी दृश्य और तस्वीरें फर्जी हैं?''

    कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी हर्षवर्धन निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि देश में हॉस्पिटल में इलाज नहीं मिल पा रहा है लोगों को। ऑक्सीन की कमी बनी हुई है, श्मशान और कब्रिस्तानों में जगह की किल्लत है। इसके बाद भी स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि इस साल स्थिति पिछले साल की तुलना में बेहतर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+