तो चिदंबरम ने घूस के पैसे से स्पेन में खरीदे टेनिस क्लब, यूके में कॉटेज?
Recommended Video
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और देश की एजेंसियों के बीच इस वक्त लुका-छिपी का खेल चल रहा है, INX मीडिया केस में चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है तो वहीं इससे बचने के लिए सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटका रहे हैं, इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने चिदंबरम के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है, जबकि सीबीआई की एक टीम उनके आवास पर डेरा डाले हुए है, इस पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पूरा भरोसा है कि उसे पी. चिदंबरम की कस्टडी मिल जाएगी, ईडी, चिदंबरम से उनकी संपत्ति के बारे में सवाल-जवाब करना चाहता है।

चिदंबरम ने घूस के पैसे से स्पेन में खरीदे टेनिस क्लब?
ऐसी खबर है कि ईडी पी. चिदंबरम से पूछना चाहता है कि उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने जो स्पेन में टेनिस क्लब, यूके में कॉटेज के साथ-साथ देश-विदेश में कुछ अन्य संपत्तियां खरीदीं, उनके पैसे कहां से आए थे।

कार्ति ने ये संपत्तियां 54 करोड़ रुपये में खरीदीं
ईडी के मुताबिक, कार्ति ने ये संपत्तियां 54 करोड़ रुपये में खरीदीं हैं। मालूम हो कि ईडी की ओर से अक्टूबर 2018 में दाखिल की गई रिपोर्ट के अनुसार, आईएनएक्स मीडिया केस में कार्ति ने रिश्वत के रूप में जो पैसा हासिल किया उसका इन प्रॉपर्टी को खरीदने में लगाया गया है।

चिदंबरम के समर्थन में राहुल गांधी
पी. चिदंबरम के समर्थन में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आ गए हैं, बुधवार दोपहर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मोदी सरकार प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है और पी. चिदंबरम की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और मीडिया का गलत इस्तेमाल कर पी. चिदंबरम की छवि को नुकसान पहुंचा रही है. मैं मोदी सरकार के द्वारा सत्ता के इस गलत इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता हूं।

चिदंबरम के समर्थन में प्रियंका गांधी ने कही ये बात
इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया था कि राज्यसभा के एक अत्यंत योग्य और सम्मानित सदस्य पी चिदंबरम जी ने वित्त मंत्री और गृह मंत्री के रूप में दशकों तक निष्ठा के साथ हमारे देश की सेवा की है। वह अनजाने में सत्ता के लिए सच बोलते हैं और इस सरकार की विफलताओं को उजागर करते हैं, लेकिन सच्चाई कायरों के लिए असुविधाजनक है इसलिए उसे शर्मनाक तरीके से शिकार बनाया जा रहा है। हम उनके साथ खड़े हैं और सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे चाहे कोई भी परिणाम हो।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications