अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का दावा-पाकिस्तान में नहीं रह रहा है दाऊद इब्राहिम
नई दिल्ली। भारत के मोस्ट वांटेड लोगों में से एक दाऊद इब्राहिम कराची में रहता है, पाकिस्तान की सरकार ने इस बात को मान लिया है। अब भगोड़े डॉन छोटा शकील ने बुधवार को इस बात से इनकार किया है कि, मोस्ट वॉन्टेड आतंकी और 1993 के मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम कराची में रह रहा है। सीएनएन-न्यूज 18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में छोटा शकील ने कहा कि यह भारतीय मीडिया बता रहा है कि, दाऊद इब्राहिम कराची के क्लिफ्टन इलाके में रहता है। इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। वे पाकिस्तान समेत किसी भी सरकार के लिए जवाबदेह नहीं है।

पाकिस्तान समेत किसी भी सरकार के लिए जवाबदेह नहीं: शकील
पाकिस्तान ने कड़े वित्तीय प्रतिबंधों से बचने के लिए 88 आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया है और इसी सूची में दाऊद का नाम भी शामिल है। पाक सरकार की ओऱ से इन आंतकियों के पते भी जारी किए गए हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए ये आपकी जिम्मेदारी है हमारी नहीं। हमलोग कराची में नहीं हैं। फिर कोई कैसे कोई हमें यहां का कह सकता है। सोशल मीडिया के इस दौर में आप कुछ भी अनुमान लगा सकते हैं, जैसे कि किसी के पास गाड़ी और बंगला है। आप कुछ भी दिखाने के लिए आजाद हैं।

पहली बार पाकिस्तान ने माना दाऊद कराची में है
इब्राहिम पर भारत द्वारा 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया गया है, और भारतीय अधिकारियों ने अक्सर कहा है कि उनका मानना है कि इब्राहिम कराची के क्लिफ्टन इलाके में रहता है। लेकिन पाकिस्तान ने अक्सर उसकी उपस्थिति से इनकार किया। अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद वित्तपोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था ‘वित्तीय कार्रवाई कार्य बल' (एफएटीएफ) की ‘ग्रे लिस्ट' से बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाये हैं।
Recommended Video

पाकिस्तान ने दाऊद के तीन पते जारी किए
सालों तक इनकार करने वाले पाकिस्तान ने इस पहली बार माना है कि, दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रह रहा है। पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी लिस्ट में दाऊद इब्राहिम के नाम के साथ दस्तावेज में उसका पता 1. व्हाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के नजदीक, क्लिफ्टन रोड, कराची बताया गया। इसके अलावा दाऊद के पास- हाउस नंबर 37, 30 स्ट्रीट, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, कराची और पैलेसियल बंगला, हिली एरिया, नूराबाद, कराची के रूप में सूचीबद्ध अन्य संपत्तियां भी हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications