छोटा राजन खुद को कहता था 'देशभक्त हिंदू डॉन', जानिए इसका असली मतलब
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जानी दुश्मन छोटा राजन के इंडोनेशिया में गिरफ्तार होने के बाद उससे जुड़ी कई कहानियां सामने आ रही हैं। जो सबसे खास बात है वो ये है कि 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट के बाद जब छोटा राजन ने दाऊद से नाता तोड़ लिया था तो उसने खुद को देशभक्त हिंदू डॉन के रूप में स्थापित करना चाहा। ऐसे करने के पीछे कारण भी बहुत थे। आपको बताते चलें कि दाऊद और छोटा राजन 1992 के मुंबई दंगे तक साथ साथ थे।

छोटा राजन के 'देशभक्त डॉन' बनने की कहानी
ज़्यादातर मामलों में दाऊद ने हिंदुओं को निशाना बनाया और राजन ने मुसलमानों को। तब महाराष्ट्र में शिव सेना-भाजपा की सरकार होती थी और राजन खुले आम कहता था कि वो हिंदुओं की लड़ाई लड़ रहा है। राजन मीडिया से कहता था कि वो देशभक्त डॉन है हिंदू डॉन है और दाऊद को ख़त्म करके ही भारत लौटेगा।












Click it and Unblock the Notifications