दाऊद के सबसे बड़े दुश्‍मन छोटा राजन की दोनों किडनी खराब, मलेशिया में गिन रहा है आखिरी सांसें

Chhota Rajan in critical condition in Singapore
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देश का दुश्‍मन नंबर वन, डी कंपनी का मालिक और मोस्‍टवांटेड अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के एक लिए एक अच्‍छी खबर है क्‍योंकि उसका दुश्‍मन नंबर वन गैंगस्‍टर छोटा राजन गंभीर रूप से बीमार है। वह किडनी की बीमारी से ग्रसित है और अपनी आखरी सांसे गिन रहा है। एक समाचार पत्र ने खुफिया सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। इस खबर की पुष्टि के लिए पुलिस अधिकारियों ने राजधानी के तिलक नगर में रहने वाले छोटा राजन के करीबी से संपर्क किया है। पुलिस ने करीबियों को छोटा राजन से बात करने के लिये कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक राजन के अड्डे तिलक नगर में स्थितियां सामान्य है।

आपको बता दें कि 1993 के मुंबई ब्‍लास्‍ट के बाद से छोटा राजन की दाऊद से दुश्‍मनी हो गई थी। 1991 में अयोध्या में विवादित ढांचे विध्वंस का बदला लेने के लिए दाऊद ने मुंबई में सीरियल ब्लास्ट करवाए थे। इसके बाद 1992 में मुंबई में दंगे हुए थे। उल्‍लेखनीय है कि छोटा राजन का पूरा नाम राजेन्द्र सदाशिव निखाल्जे है। वह चेम्बूर इलाके में सिनेमा के टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग करते करते बड़ा डॉन बन गया था। दो महीने पहले ही राजन की मां लक्ष्मी बाई निखाल्जे का निधन हो गया था।

मंगलवार को खबर आई कि राजन को सिंगापुर के एक अस्पताल के इन्टेंसिव कार्डिएक केयर यूनिट (आईसीसीयू) में भर्ती कराया गया है। हालांकि गंभीर बीमारी के बाद भी राजन के तेवर बरकरार हैं। सूत्रों के मुताबिक उसने कहा है कि वह दाऊद इब्राहिम को मारे बिना नहीं मरेगा। सूत्रों के मुताबिक 2001 में दाऊद के गुर्गो ने राजन को गोली मारी थी। गोली लगने के बाद राजन की किडनी में संक्रमण फैल गया। उसे डर था कि बैंकॉक के अधिकारी भारत के हवाले कर सकते हैं इसलिए वह अस्पताल से भाग गया था और पूरा इलाज नहीं कराया। इस कारण किडनी की बीमारी बढ़ गई।

राजन का सहयोगी अबू सावंत उसका खयाल रख रहा है। अबू सावंत राजन का मैनेजर भी है। 2006 में फिरौती और हवाला केस में नाम आने के बाद वह भारत से भाग गया था। राजन की पत्नी सुजाता निखल्जे को बोम्बे हाईकोर्ट ने यूरोप जाने की अनुमति दे दी थी। सुजाता की बड़ी बेटी अमिता वहां पढ़ाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+