बहुत जल्द भारत आयेगा मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन

नई दिल्ली। भारत के मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बहुत जल्द भारत को सौंप दिया जायेगा इसलिए सीबीआई की एक टीम उसके प्रत्यर्पण के लिए इंडोनेशिया जा रही है। मालूम हो कि देश के इस शातिर अपराधी को सोमवार को इंडोनेशिया में गिरफ्तार किया गया है। इंडोनेशिया प्रशासन ने कहा कि वे बहुत जल्द भारत को छोटा राजन सौंप देंगे।

मालूम हो कि मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र सदाशिव निखालजे उर्फ छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली में एक पर्यटक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया। छोटा राजन (55) भारत में कई संगीन अपराधों और हत्या के मामलों में वांछित है। दाऊद इब्राहिम का कभी भरोसेमंद साथी रहा छोटा राजन को इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार किया गया। राजन 1995 से भारत से फरार चल रहा था।

पढ़ें-आखिर कैसे गिरफ्त में आया छोटा राजन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने छोटा राजन की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल और इंडोनेशिया की सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि भारत इस मामले में सक्रिय था..मैं इसके लिए इंटरपोल और इंडोनेशिया सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+