Chhattisgarh Elections 2018: मतदान से पहले BSF जवान पर हमला, दंतेवाड़ा में सुरक्षा सख्त
Recommended Video

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा 2018 क मद्देनजर आज पहले चरण के लिए मतदान होने है। आज 18 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में सबसे बड़ी चुनौती नक्सली इलाकों में वोटिंग करवाना है। हाल के दिनों में हुए नक्सली हमलों के बाद इन इलाकों में मतदान करवाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले ही नक्सलियों ने कांकेर में बीएसएफ को निशाना बनाते हुए ब्लास्ट किया, जिसमें जवान की मौत हो गई। वहीं पिछले कुछ दिनों में नक्सली हमले में 14 लोगों की मौत हुई है।

हालांकि प्रशासन का कहना है कि उन्होंने नक्सली इलाकों में सुरक्षा के सख्त इंताजम किए हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। खासकर दंतेवाड़ा में सुरक्षा सख्त की गई है। दंतेवाड़ा के एसपी ए पल्लव का कहना है कि करीब 18 हजार सुरक्षा कर्मियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए तैनात किया गया है। 273 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। प्रशासन, पुलिस, पैरा मिलिटरी फोर्स और राज्य के सुरक्षाबलों को हाल के दिनों में हुए हमलों के बारे में जानकारी दी गई है।
नक्सली इलाकों में 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान
सुरक्षा के मद्देनजर नक्सली इलाकों में मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होंगे। 10 विधानसभा क्षेत्र जिसमें मोहला, मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केसकाल,कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में 3 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे।
4 नक्सली हमलों में अब तक 14 की मौत
नक्सलियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। इसी के तहत सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग भी सख्त है। हाल ही में दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दूरदर्शन की टीम परहमला कर दिया था, जिसमें कैमरामैन की मौत हो गई थी। डीडी की टीम 30 अक्टूबर को दंतेवाड़ा के के अरनपुर क्षेत्र में कवरेज के लिए जा रही थी, तभी नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया था। हाल के दिनों में 4 नक्सली हमलों में 14 लोगों की मौत हुई है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications