Coronavirus: छत्तीसगढ़ पुलिस किस तरह गाना गाकर कर रही है जागरुक
रायपुर। कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान लोगों को अपने घरों के अंदर रहने के लिए और उनको जागरूक करने के लिए पुलिस सब कुछ आजमा रही है। जगह-जगह पुलिस माइक लेकर अनाउंसमेंट करती दिखाई दे रही है और लोगों को अपने घरों में ही रहने की अपील कर रही है, कई जगह पर पुलिसकर्मी गाना गाकर भी लोगों को जागरुक करने की कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है।

पुलिसकर्मी ने गाना गाकर लोगों को किया जागरुक
इस वीडियो में पुलिसकर्मी अभिनव उपाध्याय कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए गाना गा रहे हैं। ये वीडियो बिलासपुर के सिविल लाइंस इलाके का बताया जा रहा है। शहर में पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमण का एक मामला सामने आया था, महिला के सऊदी अरब से लौटने के बाद उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के सात मामले सामने आए हैं।

'घर में ही रहना है, बाहर नहीं जाना है'
वायरल हो रहे वीडियो में अभिनव उपाध्याय शोर फिल्म का गाना 'एक प्यार का नगमा है' का खुद का वर्जन सुना रहे हैं, जो कुछ इस तरह से है, 'घर में ही रहना है, बाहर नहीं जाना है, खुद की रक्षा करते हुए औरों को बचाना है। सैनिटाइजर लगाना है, हाथ धोकर ही जाना है, मिलके अब हमको, कोरोना को हराना है।' पुलिसकर्मी के साथ-साथ बालकनी में खड़े लोग इस गीत को दोहरा रहे हैं। जबकि अभिनव के साथ खड़े पुलिसकर्मी भी ये गाना गुनगुना रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लॉकडाउन में लोगों को घरों में ही रहने की दी जा रही सलाह
पिछले दिनों इसी तरह का वीडियो बेंगलुरु और महाराष्ट्र में भी सामने आया था जहां पुलिसकर्मी गाना गाकर लोगों को जागरुक करते दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया पर पुलिस की इस कोशिश की खूब तारीफ हो रही है। भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने की बार-बार अपील की जा रही है। हालांकि, कुछ जगहों पर तमाम कोशिशों के बाद भी लोग बाहर निकलते दिखाई दिए हैं, जिसपर पीएम मोदी भी चिंता जता चुके हैं।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications