फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी गिरफ्तार
Recommended Video
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमित की यह गिरफ्तारी फर्जी प्रमाणपत्र मामले में हुई है। पुलिस ने बिलासपुर से अमित जोगी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि अमित जोगी पर अपनी नागरिकता को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक मरवाही सदन से पुलिस ने उन्हे हिरासत में लिया है। अमित जोगी के खिलाफ गौरेला में 420 का मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि अमित जोगी को गैरेला लाया जा सकता है।

आपको बता दें कि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में मरवाही विधानसभा क्षेत्र से BJP की प्रत्याशी रहीं समीरा पैकरा ने की शिकायत के मुताबिक अमित जोगी ने शपथपत्र में अपना जन्मस्थान गलत बताया था जिस पर गौरेला थाने में अमित जोगी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। चुनाव हारने के बाद समीरा पैकरा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अमित जोगी की जाति एवं जन्मतिथि को चुनौती दी थी, जिस पर हाईकोर्ट ने चार दिन पहले ही निर्णय दिया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र खत्म हो चुका है, इसलिए अब इस याचिका को खारिज किया जाता है।
इसके बाद समीरा पैकरा गौरेला थाने गईं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि अमित जोगी ने चुनाव के दौरान दिए गए शपथपत्र में अपना जन्म वर्ष 1978 में ग्राम सारबहरा गौरेला में होना बताया है,जबकि उनका जन्म वर्ष 1977 में डगलास नामक स्थान टैक्सास, अमेरिका में हुआ है।
अजीत जोगी बोले- प्रदेश में जंगलराज कायम
पूर्व सीएम अजीत जोगी का कहा है कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज नहीं है। भूपेश बघेल ने जंगलराज कायम कर रखा है। अमित के पक्ष में हाईकोर्ट का फैसला पहले ही आ चुका है। अगर भूपेश बघेल की पुलिस उस फैसले के खिलाफ जाकर अमित की गिरफ्तारी कर रही है, तो ये कोर्ट की अवमानना है।
Chhattisgarh: Police arrests Amit Jogi, son of former Chhattisgarh Chief Minister Ajit Jogi, from his residence in Bilaspur. More details awaited. pic.twitter.com/5e26dyDlBr
— ANI (@ANI) September 3, 2019












Click it and Unblock the Notifications