छत्तीसगढ़ में 70 फीसदी मतदान, एक ग्रामीण की मौत

Chhattisgarh phase 2 polls
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की 72 विधानसभा सीटों के लिए मतदान का दूसरा चरण पूरा हो गया। अनुमान के मुत‍ाबिक इन सीटों पर 70 फीसदी मतदान हुआ है। जिसके साथ ही चुनावी मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे 843 उम्‍मीदवारों का राजनीतिक भविष्‍य पेटियेां में बंद हो गया है।

आज मतदान के अलावा राज्‍य के बेमेतरा जिले के साजा इलाके में एक सीआरपीएफ जवानों के साथ हुई झड़प में एक ग्रामीण की मौत हो गयी। इसके पहले 11 नवंबर को 18 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था, यह विधानसभा क्षेत्र नक्‍सल प्रभावित थे। पहले चरण में मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा हुई थी। राज्‍य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। मतदान के बाद वोटों की गिनती 8 दिसम्‍बर को होगी।

छत्‍तीसगढ़ चुनाव: CRPF के जवान ने गोली चलाई, 1 की मौत

-कांग्रेस नेता अजित जोगी के बेटे अमित जोगी मारवही सीट से भाग्य आजमा रहे हैं और यहां दोपहर तक 40 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।

- राज्‍य में मतदान के दौरान 10 जगह वोटिंग मशीन खराब हुई है।

- छत्‍तसीगढ़ में अब तक 40 फीसदी मतदान हो चुका है। राज्‍य में अब तक किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।

छत्‍तीसगढ़ में पहली बार चुनाव 2003 में हुए थे, जिसके बाद से वहां भाजपा की सरकार है।- यह चुनाव मध्‍य और उत्‍तर छत्‍तीसगढ़ में हो रहे हैं।

यहां मतदान की शुरुआत सुबह आठ बजे हुई और इसके काफी पहले से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और स्पष्ट मतदान के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के साथ-साथ 3,000 सीसीटीवी कैमरों का भी प्रबंध किया है।

- छत्‍तीसगढ़ में सुबह 11:30 बजे तक 22 फीसदी मतदान हो चुका है।

- रायपुर उत्‍तर से सबसे पहले मतदान करने वाले राज्‍यपाल डा. शेखर दत्‍त थे।

- पिपर कुंती और सरई गांव में वोटिंग मशीन खराब हो जाने से मतदान एक घंटे के लिए रोंकना पड़ा।

- लोक निर्माण विभाग और स्‍कूल शिक्षामंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण से, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अमर अग्रवाल, बिलासपुर से और औद्योगिक मंत्री राजेश मूनत, रायपुर पश्चिम से, कृषि एवं श्रम मंत्री चंद्रशेखर, साहू अभानपुर पंचायत से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा हेमचंद यादव दुर्ग, उच्‍च शिक्षा मंत्री राम विचार नेतम, रामानुजम से चुनावी मैदान में हैं।

- सूत्रों का कहना है कि आज सुबह आठ बजे से ही मतदान का प्रारम्‍भ हो गया हैं।

- सुरक्षित मतदान के लिए एक लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं और 3000 कैमरे लगाये गये हैं।

- इन चुनावों में 143 उम्‍मीदवार अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं, जिसमें से 73 महिलाएं हैं। इस दौरान कुल 14, 52, 916 लोग मतदान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+