छत्तीसगढ़: नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सब इंस्‍पेक्‍टर शहीद, 4 नक्सली ढेर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के घोर नक्सल प्रभावित मानपुर इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें चार नक्सली ढेर हो गए जबकि सब-इंस्पेक्टर श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए। एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल ने बताया कि देर शाम क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए पुलिस की टीम निकली थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Recommended Video

    Chhattisgarh: Rajnandgaon में मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, एक Sub Inspector भी शहीद | वनइंडिया हिंदी
    छत्तीसगढ़: नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सब इंस्‍पेक्‍टर शहीद, 4 नक्सली ढेर

    पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाही शुरू की। आधी रात तक पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ और दोनों ओर से भारी गोलीबारी होती रही। इसी दौरान मदनवाड़ा थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। बताया गया कि उनके पेट से गोली आर-पार हो गई। चार नक्सलियों के इस मुठभेड़ में मारे जाने की भी खबर है, जिसमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी नक्‍सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है और उनकी शिनाख्‍त करवाई जा रही है।

    पुलिस को मौके से AK-47 और राइफल बरामद हुई है। घटना की खबर लगते ही एसपी जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि 12 जुलाई 2009 को इसी क्षेत्र में हुए नक्सल मुठभेड़ में एसपी वीके चौबे समेत 29 जवान शहीद हो गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+