CG निकाय चुनाव 2025: दिल्‍ली के बाद छत्तीसगढ़ में भी BJP को तगड़ी जीत, कांग्रेस यहां भी 'राहुल जी 0 चेक कर लो'

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सरकार बनने के बाद अब भाजपा का डंका छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025 में भी बजा है। छत्‍तीसगढ़ नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। 11 फरवरी 2025 को हुए चुनावों के परिणाम में बीजेपी ने छत्‍तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में पूरी तरह से कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस के खाता भी नहीं खुल सका।

वहीं, नगर पालिका में भी बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ में नगर पालिकाओं की 49 सीटों में से 35 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस को केवल 8 सीटें मिलीं। खास बात यह है कि नगर पालिका में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और बोदरी में एक सीट पर जीत हासिल की।

chhattisgarh nikay chunav result 2025

छत्तीसगढ़ नगर पंचायत चुनाव 2025 में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया। 114 सीटों में से 81 पर बीजेपी का कब्जा रहा। कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं, जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) को एक सीट और 10 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं।

छत्‍तीसगढ़ नगर चुनाव 2025: कहां किसमें था मुकाबला

रायपुर में BJP की मीनल चौबे vs कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे
दुर्ग में BJP की अलका बाघमार vs कांग्रेस की प्रेमला पोषण साहू
राजनांदगांव में BJP के मधुसूदन यादव vs कांग्रेस के निखिल द्विवेदी
जगदलपुर में BJP के संजय पांडेय vs कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू
रायगढ़ में BJP के जीवर्धन चौहान vs कांग्रेस के जानकी काटजू
कोरबा में BJP की संजू देवी राजपूत vs कांग्रेस की उषा तिवारी
बिलासपुर में BJP की पूजा विधानी vs कांग्रेस के प्रमोद नायक
अंबिकापुर में BJP की मंजूषा भगत vs कांग्रेस के अजय तिर्की
चिरमिरी में BJP के राम नरेश राय vs कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का बयान

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 में इस बंपर जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "यह परिणाम हमारी पार्टी की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। हम अपने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं और वचन देते हैं कि अटल विश्वास पत्र में किए गए सभी वादों को हम पूर्ण रूप से निभाएंगे।"

छत्तीसगढ़ चुनाव 2025 के आंकड़े

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 में 10,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। 11 फरवरी 2025 को कुल 5,970 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ, जिनमें से 1,531 को संवेदनशील और 132 को अतिसंवेदनशील माना गया था। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष और 32 पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं।

छत्‍तीसगढ़ सीएम व भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष क्‍या बोले?

छत्‍तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025 में शानदार जीत के बाद सीएम विष्‍णुदेव साय के निवास के बाहर ढोल-नगाड़े बजाकर जश्‍न मनाया गया। सीएम विष्‍णुदेव साय ने ऐतिहासिक जीत के बाद कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में बहुत अच्छा परिणाम आया है। मैं पुन: समस्त छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है। प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि अटल विश्वास पत्र में हमने जो वादा किया है उसे निश्चित रुप से शत-प्रतिशत पूरा करेंगे।

वहीं, बीजेपी प्रदेशाध्‍यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि कांग्रेस के तमाम झूठे वादों और झूठे प्रचार के बावजूद प्रदेश के शहरों-नगरों की जनता-जनार्दन ने भाजपा के "अटल विश्वास पत्र" में किए गए वादों पर अपना भरोसा व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के सुशासन पर एक बार फिर से मुहर लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+