छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने वाहन को बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में 11 घायल, एक की मौत
रायपुर, 5 अगस्त। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की सुबह नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सली द्वाया किए गए एक आईईडी ब्लास्ट में 12 लोग घायल हो गए जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के घोटिया में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक निजी वाहन को उड़ा दिया। हमला सुबह साढ़े सात बजे किया गया।

अभिषेक पल्लव ने आगे बताया कि माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। दंतेवाड़ा पुलिस घायलों को बचाने और अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची। इस हमले में घायल एक शख्स ने दम तोड़ दिया है। पल्लव ने आगे बताया कि घायलों में से अभी भी दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं मामूली रूप से चोटिल ग्रामीणों के प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दंतेवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुकमा के जंगलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए
नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए
बता दें कि पिछले महीने जुलाई के अंत में सुकमा जिले के मिनपा और पद्दीगुड़ा के जंगलों रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की थी। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच रविवार सुबह चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दमगुड़ा में मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, जबकि कई और नक्सलियों के घायल होने की खबर थी।












Click it and Unblock the Notifications