छत्तीसगढ़: किसान दादा के सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा पोता

दादा के सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा पोता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में रहने वाले अंकुश सिंह मंगलवार को हेलीकॉप्टर से अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। घोरपुरा गांव के दूल्हा अंकुश सिंह का कहना है कि उनके दादा का सपना था कि उसकी बारात हेलीकॉप्टर से जाए, दादा के सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन लेने जा रहा हूं। मंगलवार दोपहर उनकी बारात सतना के लिए रवाना हुई।

मध्य प्रदेश के सतना जाएगी बारात

मध्य प्रदेश के सतना जाएगी बारात

अंकुश ने हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने के लिएप्रशासन से उड़ान भरने और उतरने की अनुमति मांगी थी, जो उसे 18 जनवरी को ही मिल गई। अंकुश की शादी मध्य प्रदेश के सतना की अदर्शिता के साथ हो रही है। हेलीकॉप्टर से आ रही बारात को लेकर सतना में भी चर्चाएं हैं।

दादा का था सपना

दादा का था सपना

अंकुश सिंह ने बताया कि वे अपने दादा धर्मराज सिंह के सपने को पूरा करने ऐसा कर रहे हैं। उनके दादाजी मालगुजार धर्मराज सिंह का यह सपना है कि उसका पोता अंकुश सिंह हेलीकॉप्टर से बारात जाए और हेलीकॉप्टर से ही दुल्हन लेकर आए। एक किसान का बेटे की इस तरह की शादी का ख्वाब दादा ने देखा, जिसे मैं पूरा कर रहा हूं।

हैदराबाद से आया हेलीकॉप्टर

हैदराबाद से आया हेलीकॉप्टर

अंकुश सिंह ने बारात के लिए हैदराबाद की एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर किराए पर लिया है। हेलीकॉप्टर में आठ लोग बैठ सकते हैं। अंकुश की बारात का हेलीकॉप्टर 22 जनवरी को दोपहर मुंगेली के स्टेडियम से उड़ान भरेगा। 23 जनवरी को सुबह 11 बजे शहडोल से उनकी वापसी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+