ट्रेन से बैग गायब होने पर बोले मंत्री,'मोदी जी रेलवे में करवा रहे हैं चोरी'
Recommended Video
रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर रेलवे में चोरी करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे पीएम मोदी की उपलब्धि बताया। मंत्री ने दो दिन पहले रायपुर में उनका बैग अमरकंटक एक्सप्रेस से चोरी होने के बाद ये बयान दिया। मंत्री को बैग चोरी होने की जानकारी पेंड्रा रोड पहुंचने के बाद मालूम हुई।

मोदी सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ के मंत्री और कांग्रेस नेता से जब मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी रेलवे में चोरी करवा रहे हैं और मंत्रियों का बैग चोरी करवा रहे हैं। ये उनकी उपलब्धि है। गौरतलब है कि हाल ही में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हुए हैं। पीएम मोदी ने मई के आखिर में दूसरा कार्यभार संभाला था।
मंत्री का ट्रेन से बैग चोरी
दरअसल ट्रेन से मंत्री का बैग चोरी होने के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। टेकाम ने बैग चोरी की शिकायत नहीं दर्ज कराई लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। टेकाम 17 सितंबर को अमरकंटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रायपुर से पेंड्रा के लिए रवाना हुए थे।

बैग में क्या था?
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का रायपुर से पेंड्रा रोड रेस्ट हाउस पहुंचने के बीच बैग चोरी हो गया था। काफी खोजने के बाद भी उनके बैग का कहीं पता नहीं चला। मीडिया रिपोट्स के मुताबक टेकाम के बैग में 30 हजार रुपये नकद थे। ऐसे में मंत्री जी ने रेलवे में चोरी को पीएम मोदी के कार्यकाल से जोड़कर विवादित बयान दिया। उनके इस बयान पर हंगामा होने के पूरे आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications