छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 2 जवानों को लगी गोली
Recommended Video
Chhattisgarh: Narayanpur में 5 Naxalites को सुरक्षा बल ने किया ढेर | वनइंडिया हिंदी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फोर्स के जवान और नक्सलियों के बीच लगातार फायरिंग भी हो रही है। मुठभेड़ में दो जवान जख्मी हुए हैं जबकि 5 नक्सलियों को मार गिराया गया है। कहा जा रहा है कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद पुलिस पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। डीआईजी पीआर पैकरा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के लगाए एंबुश में फंस गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications