Chhattisgarh election results 2018: भाजपा महासचिव सरोज पांडे ने भी माना कांग्रेस दे रही कड़ी टक्कर
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार खतरे में नजर आ रही है। चुनाव के रुझानों के अनुसार कांग्रेस यहां 15 साल बाद सत्ता में काबिज होने की ओर बढ़ रही है। वोटों की गिनती के अनुसार कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है वहीं बीजेपी सिर्फ 18 सीटों पर आगे है जबकि बीएसपी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

पार्टी की हार जीत की आशंका के अनुसार पार्टी के दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व दुर्ग से सांसद सरोज पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सरोज पांडे का कहना है कि इस परिणाम पर कुछ कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी। पहली राउंड की काउंटिंग के बाद ही हम टिप्पणी नहीं कर सकते। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच काफी कड़ी टक्कर है।
बता दें कि राज्य के 90 विधानसभा सीटों में से 29 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 10 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।साल 2013 में हुए चुनाव में बीजेपी ने 49 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। वहीं कांग्रेस को 39 सीटों पर, बीएसपी को एक सीट पर जीत मिली थी, जबकि एक सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार की जीत हुई थी। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1269 प्रत्याशी मैदान में हैं और कुछ ही घंटों में उनके भाग्य का फैसला हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications