4 आलीशान घर समेत 5 करोड़ की संपत्ति का मालिक है ये भ्रष्ट अफसर
बिलासपुरः साल 2009 में नौकरी ज्वाइन की थी और आज 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का मालिक है। आपको इस शख्स के बारे में पूरी बात बताएंगे, लेकिन उससे पहले बता दें, ये शख्स किसी प्राइवेट कंपनी का कोई सीईओ या बड़ा अधिकारी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार में आबकारी विभाग में बाबू है। इसका नाम दिनेश कुमार दुबे है, इसी सप्ताह इस बाबू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है।

जांच में मिली पांच करोड़ की संपत्ति
इस शख्स के पास चार आलीशान घर, कई मंहगी कारें हैं। कई बैंकों में अकाउंट हैं। वहीं इस शख्स की बेटी यूक्रेन में एमबीबीएस कर रही है। दिनेश दुबे के बारे में बताया जा रहा है कि ये मूलरूप से मस्तूरी के पास पाराघाट गांव का रहने वाला है।

एसीबी को मिली थी शिकायत
कुछ समय पहले इसके खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को शिकायत मिली थी। शिकायत पत्र में दिनेश दुबे के खिलाफ एसीबी को कई दस्तावेज भी मिले थे, जिसकी जांच की तो सारे दस्तावेज सही पाए गए। जांच के बाद दिनेश दुबे के आवास पर छापा मारा गया। छापे में दिनेश के पास चार आलीशान घर मिले। दो मकान तो दो-दो हजार स्केवयर फीट के हैं।

पत्नी के नाम भी है दो एकड़ जमीन
एसीबी ने जब बाबू की नौ साल की नौकरी की सैलरी का हिसाब लगाया तो पता चला कि उसे नौ सालों में 20 लाख रुपए मिले, लेकिन उसने पांच करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली है, जो काफी चौंकाने वाली बात है। इसकी पत्नी के नाम भी दो एकड़ जमीन बताई जा रही है।

विदेश में पढ़ती है बेटी
बताया जा रहा है कि दिनेश की बेटी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। जांच में पता चला है कि दिनेश के भारतीय स्टेट बैंक में चार ज्वाइंट एकाउंट है और हर अकाउंट में 9 लाख रुपए जमा हैं। इसके पास पैतृक गांव में दो एकड़ जमीन के कागजात मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications