Chhattisgarh News: किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 लाख से अधिक किसानों को सीधे ₹10,324 करोड़ से अधिक वितरित किए, जिसमें बिलासपुर में 1,25,352 किसानों को ₹494.38 करोड़ शामिल हैं। इस कार्यक्रम में प्रमुख कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला भी रखी गई, जिसमें सब्सिडी, क्रेडिट सुविधाओं और उन्नत सिंचाई पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी (जिला बिलासपुर) में आयोजित कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इनमें बिलासपुर जिले के 1,25,352 किसान शामिल हैं, जिनके खातों में 494.38 करोड़ रुपये की राशि पहुंची। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान का दिन है। होली से पहले किसानों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से यह राशि जारी की गई है ताकि वे त्योहार हर्षोल्लास से मना सकें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को नई गति देते हुए 15.99 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 7 कार्यों का लोकार्पण तथा 247.18 करोड़ रुपये की लागत के 82 कार्यों का शिलान्यास किया। ‘कृषक उन्नति योजना का वरदान, छत्तीसगढ़ का हर किसान धनवान’ विषय पर आधारित वीडियो का विमोचन भी किया गया।
किसानों के लिए व्यापक पहल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 25 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है और सरकार ने बिना किसी बाधा के भुगतान सुनिश्चित किया है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई है और लाखों किसान किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश में किसानों को धान की सर्वाधिक कीमत देने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी सहायता राशि अंतरित की जा रही है। खाद पर सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और सहकारिता को मजबूत बनाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने चकरभाटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, मंगला की माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में उन्नयन तथा रहंगी के खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल एवं स्टेज निर्माण की घोषणा की। साथ ही सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपये और पत्थरखान में आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
किसानों से वर्चुअल संवाद
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के किसानों से वर्चुअल संवाद भी किया। जगदलपुर की बसंती कश्यप ने बताया कि उनके खाते में 36 हजार रुपये आए हैं, जिससे वे होली अच्छे से मना सकेंगी। कोरबा के सुखन साय को53 हजार रुपये मिले, जिन्हें वे घर निर्माण में लगाएंगे। जांजगीर के समर्थ सिंह ने 1.41 लाख रुपये मिलने पर धन्यवाद जताया।
कृषि मंत्री का संबोधन
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि 10,300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सीधा अंतरण ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने, दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने तथा नवाचार के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की प्रगति का आधार है।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications